फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona: Now any person can be investigated in the district hospital on the basis of doubt

कोरोना: अब कोई भी व्यक्ति संदिग्धता के आधार पर जिला अस्पताल में करा सकेगा जांच

Thu, 16 Jul 2020 08:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Corona: Now any person can be investigated in the district hospital on the basis of doubt
कोरोना वायरस। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना महामारी के बढ़ते प्रसार को देखते हुए जिलाधिकारी ने अब मलखान सिंह जिला अस्पताल के द्वार हर एक व्यक्ति के लिए खोल दिए हैं। अब जनपद का कोई भी संदिग्ध व्यक्ति अपना कोविड-19 टेस्ट करा सकता है। मलखान सिंह जिला अस्पताल के कुष्ठ रोग विभाग के रूम नंबर- 4 में दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक सैंपल देने का समय निर्धारित किया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ को इसका प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक के दौरान बताया कि वर्तमान में जिला अस्पताल, दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय तथा जेएन मेडीकल कॉलेज में कोविड-19 की जांच हो रही है। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न टीमों के द्वारा कोविड-19 की जांच के लिए सैंपलिंग की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि यह विशेष रूप से ध्यान रखा जाए कि सैंपलों की डुप्लीकेसी न हो। एक व्यक्ति का एक ही सैंपल जांच के लिए लिया जाए। डीएम के मुताबिक जनपद में अब तक 24 हजार की सैंपलिंग की जा चुकी है, जिसमें से अभी 1700 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना शेष है।
विज्ञापन

इधर सीएमओ द्वारा बताया गया कि डोर टू डोर सर्वे में अब तक शहर में 615 तथा ग्रामीण क्षेत्र 2037 व्यक्तियों में कोविड-19 के समरूप लक्षण वाले पाए गए हैं। इसके सापेक्ष 1442 व्यक्तियों के सैंपल में से 10 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आए हैं। वहीं, पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में कोरोना जांच के लिए आरटीपीसीआर मशीन आ गई है। इसके संचालन के लिए जेएन मेडीकल कॉलेज के माइक्रो बाइलोजिस्ट से समन्वय स्थापित करते हुए मशीन को शुक्रवार तक क्रियाशील करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed