{"_id":"5ea7e3648ebc3e907234a588","slug":"corona-infected-people-have-trouble-in-breathing-reached-medical-college60","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित को सांस लेने में तकलीफ, मेडिकल कालेज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित को सांस लेने में तकलीफ, मेडिकल कालेज रेफर
विज्ञापन
अलीगढ़। कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज को सांस लेने में दिक्कत होने पर हरदुआगंज सीएचसी स्थित कोविड-19 हॉस्पिटल (लेवल वन) से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस से संक्रमित ऊपरकोट का एक 48 वर्षीय मरीज 26 अप्रैल को हरदुआगंज स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हुआ था। उसे सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत है। सोमवार रात्रि में उसने चिकित्सकों को अपनी परेशानी से अवगत कराया। उसके बाद चिकित्सकों ने उसकी तबियत को देखते हुए लेवल टू हॉस्पिटल में भेजने की आवश्यकता जताई। सोमवार रात्रि में ही मरीज को हरदुआगंज से जेएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया है। वहीं, एक 70 वर्षीय महिला मरीज को भी लेवल टू हॉस्पिटल में भेजने पर विचार किया जा रहा है।
अब हरदुआगंज के 30 बेड के आइसोलेशन वार्ड में 16 मरीज बचे हैं। सोमवार को यहां 9 मरीजों को भर्ती किया गया था।
कोरोना वायरस से संक्रमित चार मरीज रख रहे रोजा
अलीगढ़। हरदुआगंज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 16 में से चार मरीज रोजा रख रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनके लिए अलग से इंतजाम किया जा रहा है।
हरदुआगंज में भर्ती चार मरीज रोजा रख रहे हैं। वह रात में भोजन करते है। उसी समय उन्हें भोजन का एक अतिरिक्त पैकेट मुहैया करा दिया जाता है। चिकित्सकों का कहना है कि रोजा रखने वाले मरीजों के लिए फल आदि का भी इंतजाम किया गया है। रोजा रखने वाले मरीजों में नींवरी का एक और उस्मानपाड़ा के तीन मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन