फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona Help desk

शासन से कोरोना हेल्प डेस्क की निगरानी शुरू

Mon, 13 Jul 2020 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Corona Help desk
दीनदयाल अस्पताल में संचालित कोरोना हेल्प डेस्क। - फोटो : CITY OFFICE
जिले में कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए तकरीबन 200 कोरोना हेल्प डेस्क संचालित हो रही हैैं। जिसमें सरकारी विभागों और निजी संस्थानों के साथ सार्वजनिक स्थलों पर इस डेस्क का संचालन होना बताया गया है। प्रदेश में अचानक कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद इन हेल्प डेस्क की सक्रियता की जांच की जाने लगी है, जिससे सामुदायिक संक्रमण रोका जा सके। रविवार को इस संबंध में शासन स्तर से मांगी गई सूचना लखनऊ भेजी गई।
विज्ञापन

कमिश्नरी, कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन, जिला कारागार, नगर निगम, आयकर विभाग, वाणिज्य कर विभाग, सेंट्रल जीएसटी भवन लाल डिग्गी, जिला पूर्ति अधिकारी, सिंचाई विभाग, कृषि विभाग, सीडीओ आफिस के साथ अधिकांश सरकारी विभागों में ये डेस्क संचालित हैं। अस्पतालों में भी इसको से चलाया जा रहा है। रेलवे, बैंकों में भी इसका संचालन हो रहा है। इसके अलावा निजी नर्सिंग होम, फैक्ट्रियों और निजी दफ्तरों में भी इस तरह की व्यवस्था की गई है। इस हेल्प डेस्क में एक थर्मल स्कैनर, ऑक्सीमीटर, सैनिटाइजर की व्यवस्था होती है।
विज्ञापन

अगर कोई कोरोना के संबंध में जानकारी मांगता है तो उसको जानकारी दी जाती है। साथ ही कलक्ट्रेट कंट्रोल रूम, कमिश्नरी कंट्रोल रूम से भी जानकारी दी जा रही है। शासन ने अब सभी कारखानों और फैक्ट्रियों में इस तरह की कोरोना हेल्प डेस्क संचालन अनिवार्य कर दिया है। अगर ये हेल्प डेस्क नहीं होगी तो फैक्ट्री का संचालन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed