फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona fighter

कोरोना योद्धाः पापा...पापा की रट लगाकर रोती है तीन साल की बिटिया

Fri, 01 May 2020 11:06 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Corona fighter
प्रदीप सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
तीन साल की बिटिया को याद कर प्रदीप सिंह की आंखों से आंसू छलक जाते हैं। बहुत मुश्किल से अपनी जज्बातों को संभाल पाते हैं।
विज्ञापन

अतरौली के प्रदीप सिंह की ड्यूटी हरदुआगंज स्थित कोविड-19 -लेवल वन हॉस्पिटल में लगी है। वह स्वास्थ्य विभाग में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। यहां पर कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों को उपचार के लिए रखा जाता है। अब तक यहां पर 29 मरीज आ चुके हैं, जिसमें से एक निरोग होकर जा चुका है। प्रदीप सिंह संक्रमित मरीजों की सेवा में जुटे हैं। 15 दिन की ड्यूटी समाप्त कर अब 15 दिन के लिए क्वारंटीन होंगे। मतलब सबकुछ ठीक रहा तो घर जाने का मौका भी 15 दिन बाद मिलने की उम्मीद है।

परिजनों से दूर रहने का कभी मौका भी नहीं मिला है। यह अनुभव उनके लिए बिल्कुल नया है। प्रदीप सिंह के परिवार में मम्मी-पापा और 88 वर्षीय दादा जी हैं। वह सबसे अधिक तीन साल की बिटिया को मिस करते हैं। वह भी अपने पापा को बार-बार याद करती है और मम्मी से वीडियो कॉल कराती है। वीडियो कॉल बंद करने पर पापा-पापा की रट लगाकर रोने लगती है। प्रदीप भी अपने आंसू को नहीं रोक पाते। प्रदीप कहते हैं कि देश संकट की दौर से गुजर रहा है। कोरोना जंग जीतकर घर लौटूंगा तो बिटिया को गले लगाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed