{"_id":"60943c598ebc3efbef742136","slug":"corona-curfew-not-being-followed-on-main-routes-city-office-news-ali26258160","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य मार्गों पर नहीं हो रहा कोरोना कर्फ्यू का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य मार्गों पर नहीं हो रहा कोरोना कर्फ्यू का पालन
विज्ञापन
शुक्रवार रात से लगे कोरोना कर्फ्यू के छठवें दिन बृहस्पतिवार को गली-मोहल्ले व कालोनियों में सन्नाटा रहा। लोगों ने सुबह व शाम को घर से निकलकर खरीदारी की। जबकि शहर के मुख्य मार्गों पर कोरोना कर्फ्यू का पालन नहीं हुआ। यहां आवागमन चलता रहा। सुबह पुलिस ने शहर में घुसते समय बैरियर लगाकर चेकिंग की तो यहां विवाद की स्थिति बनने लगी। पुलिस ने यहां लोगों के चालान काटे। कुछ देर बाद पुलिस ने ध्यान देना बंद कर दिया। इसके बाद दिनभर यहां से लोग गुजरते रहे।
मुख्य बाजारों में सुबह से ही तालाबंदी रही। सुबह व शाम के नियत समय पर लोगों ने दूध, सब्जी, फल आदि की खरीदारी की। शाम को लोग कालोनियों में टहलने निकले। लेकिन दोपहर को शहर की अधिकांश गली-मोहल्ले, अपार्टमेंट और कालोनियों में लोग घरों में कैद हो गए।
गलियों में काफी कम संख्या में लोग निकले तो अधिकांश जगहों में सन्नाटा रहा। जबकि शहर के रामघाट रोड, आगरा रोड और जीटी रोड पर तस्वीर इसके उलट थी। यहां सामान्य रूप से आवागमन जारी रहा। पुलिस ने चालान करने शुरू किए तो लोगों ने यहां विवाद किया। थक हारकर पुलिस भी एक तरफ हट गई और लोगों का आवागमन जारी रहा। सुबह से लेकर शाम तक मुख्य मार्गों पर लोग अपने गंतव्य के लिए टेंपो, लोडर और निजी वाहनों का इंतजार करते दिखे।