फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona Alert

अलीगढ़: जनपद में छह अन्य स्थानों पर आइसोलेशन वार्ड बनाने की तैयारी

Wed, 25 Mar 2020 12:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 25 Mar 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Corona Alert
एसएन में आइसोलेशन कक्ष - फोटो : अमर उजाला

तरौली, हरदुआगंज, इगलास, छेरत, खैर एवं पुलिस हॉस्पिटल में आइसोलेशन वार्ड बनाने पर विचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन


जनपद में 40 लाख की आबादी पर अभी सिर्फ जेएन मेडिकल कॉलेज, पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय एवं मलखान सिंह जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड है। इसमें भी जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में आज तक एक भी मरीज को भर्ती नहीं किया गया।

भविष्य में मरीजों की संख्या बढ़ने के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग आइसोलेशन वार्ड की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रही है। इससे संबंधित निर्देश शासन से भी मिल गया है। इसके साथ ही जनपद में वेंटिलेटर खरीदने पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


एमएलसी ठाकुर जयवीर सिंह, कोल क्षेत्र के विधायक अनिल पाराशर एवं शहर क्षेत्र के विधायक संजीव राजा ने इसके लिए 40 लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की है। एसीएमओ डॉ. पीके शर्मा ने बताया कि छह स्थानों पर आइसोलेशन वार्ड बनाने पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed