{"_id":"5ed2c0ea8ebc3e904f43a03d","slug":"corona-59-captives-in-jail-3-employees-quarantine-city-office-news-ali2349425179","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में पहुंचा कोरोना..59 बंदी, 3 कर्मचारी क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में पहुंचा कोरोना..59 बंदी, 3 कर्मचारी क्वारंटीन
विज्ञापन
कोरोना वायरस का संक्रमण लॉकडाउन खुलने के कगार पर आते-आते जिला कारागार तक पहुंच गया। शनिवार सुबह हाथरस के दो बंदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की खबर पर कारागार प्रशासन से लेकर बंदियों तक में हड़कंप मच गया। आनन-फानन क्वारंटीन बैरक में रह रहे दोनों संक्रमित बंदियों को अलग किया गया और उनके संपर्कियों की लिस्ट तैयार कराई गई। इसके बाद शाम को हाथरस प्रशासन और अलीगढ़ प्रशासन में सहमति बनने के बाद दोनों संक्रमित बंदियों को अतरौली के एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, इसके संपर्क में आए 59 बंदियों और तीन कर्मचारियों को क्वारंटीन करा दिया है, जिनकी रविवार को सैंपलिंग कराई जाएगी।
हाथरस के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के कस्बा पुरदिल नगर से करीब 25 वर्षीय युवक बाइक चोरी और सादाबाद के गांव गीगला से 25 वर्षीय युवक हत्या के मुकदमे में 26 मई को हाथरस पुलिस द्वारा जेल दाखिल किए गए थे। नियमानुसार, वहां से उनकी सैंपलिंग के बाद ही भेजा गया था। दोनों को यहां उसी दिन से क्वारंटीन बैरक में रखा गया था। शनिवार सुबह उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई और खबर कारागार प्रशासन को मिली तो यहां हड़कंप मच गया।
वरिष्ठ अधीक्षक कारागार आलोक सिंह के अनुसार दोनों से पूछताछ व जांच में यह पाया गया कि यह दोनों जेल आने के बाद से अब तक तीन बंदी रक्षक सिपाहियों के संपर्क में आए थे। वहीं जेल में इन दिनों क्वारंटीन बैरक बनी हुई है, जिसमें नए आने वाले बंदियों को 14 दिन रखा जा रहा है। 14 दिन बाद ही उन्हें दूसरी बैरक में शिफ्ट किया जा रहा है। इस बैरक में 59 बंदी हैं। हालांकि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ दिन में दो बार सैनेटाइजेशन का ध्यान रखा जा रहा है। मुलाकात पूरी तरह बंद है और क्वांरटीन बैरक में रहने वाले बंदियों को दूसरी बैरकों के बंदियों से मिलने की कतई इजाजत नहीं है। सभी 59 बंदियों को क्वारंटीन किया गया है। तीनों बंदी रक्षकों को होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं रविवार को सैंपलिंग कराई जाएगी। इन दोनों बंदियों को अतरौली भेज दिया गया है।