फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   corn will be distributed

इस माह से गेहूं में कटौती, मक्का का होगा वितरण

Wed, 03 Feb 2021 11:28 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
corn will be distributed
सरकारी राशन की दुकानों पर इस माह से राशन कार्ड धारकों को मक्का का वितरण होगा। जिला पूर्ति विभाग ने जिले की राशन दुकानों पर मक्का को भिजवा दिया है। हालांकि कम आपूर्ति के चलते इस माह शहर की सिर्फ छह दुकानों पर ही वितरण होगा। जबकि देहात की सभी दुकानों पर वितरण होगा। लेकिन, अगले माह में शहर की भी सभी दुकानों पर वितरण होगा। एक रुपये किलो की दर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार सोनी ने बताया कि जिले को 21750 क्विंटल मक्का की पहली और 1700 क्विंटल मक्का की दूसरी खेप मिली है। जिले में कुल 1351 कोटेदार हैं। इनमें से 196 शहरी क्षेत्र में हैं और 1155 देहात में हैं। पहली खेप में से 1161 राशन कोटेदारों को मक्का की सप्लाई हो गई है। इसमें शहर की सिर्फ छह और देहात की सभी 1155 दुकानें शामिल हैं। मार्च माह में शहर की भी सभी दुकानों को मक्का सप्लाई की जाएगी। जिन शहरी कार्डधारकों को कोटेदार द्वारा मक्का आपूर्ति न होने के चलते फरवरी में वितरण नहीं किया जाएगा, उनको मार्च में फरवरी व मार्च की संयुक्त मक्का मिल जाएगी। शासन ने मक्का बिक्री के लिए एक रुपये किलो की दर निर्धारित की है। जिले में 641000 पात्र गृहस्थी कार्ड धारक और 24585 अंत्योदय कार्ड धारक हैं। अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड पांच किलो मक्का दी जाएगी। वहीं, पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट के हिसाब से एक किलो मक्का वितरित होगी। मक्का देने के बदले उनको मिलने वाले गेहूं में इस बार कटौती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed