फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Coordination committee Ramputa encircles university administration and investigation committee

Aligarh News: समन्वय समिति रम्पुटा ने विवि प्रशासन व जांच समिति को घेरा

Thu, 08 Dec 2022 11:28 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Coordination committee Ramputa encircles university administration and investigation committee
समन्वय समिति राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (रम्पुटा) ने दो परीक्षकों को दो साल तक परीक्षक कार्य से मुक्त किए जाने के विरोध में विवि प्रशासन और जांच समिति को घेरा है। विवि की कार्रवाई से शिक्षकों में आक्रोश है। उन्होंने परीक्षकों को बहाल करने की मांग को लेकर कुलपति को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

समन्वय समिति आरएमपीयू व डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ आगरा के अध्यक्ष प्रो. ओमवीर सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने परीक्षकों को दो साल के लिए कार्य मुक्त किए जाने के विरोध में कुलपति को ज्ञापन सौंपा। उनसे परीक्षकों को बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रो. ओमवीर ने कहा कि परीक्षकों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस महाविद्यालय के परीक्षार्थियों की बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा थी, वहां परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय द्वारा बनाए मापदंड का अनुपालन नहीं किया गया था। इस अवसर पर डीएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. मुकेश भारद्वाज, डॉ. हरीश शर्मा आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि विवि प्रशासन ने आंतरिक परीक्षक जितेंद्र कुमार डीएस कॉलेज, प्रो. सुरेंद्र कुमार हिंदू कॉलेज मुरादाबाद को दो साल के लिए परीक्षक कार्य से मुक्त कर दिया गया है। उन पर बीएड प्रथम वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षा में विद्यार्थियों को फेल करने का आरोप था।
बीएड के विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय स्ववित्त पोषित महाविद्यालय एसोसिएशन ने बीएड के अनुपस्थित छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा न होने से उनका भविष्य अंधकार में डूबने की चिंता जाहिर की है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. ब्रह्मजीत सिंह ने कहा कि करीब 19 महाविद्यालयों के करीब 80 बीएड के विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं हो पाई। वह परीक्षा में अनुपस्थित रहे, उन्हें एक अवसर और दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed