फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Controversy escalated over Jinnah picture in Aligarh Muslim University BJP leader put Jinnah picture in toilet at Aligarh

विवाद: भाजपा नेता ने शौचालय में लगाई जिन्ना की तस्वीर, पीएम मोदी के दौरे से पहले बढ़ा तनाव

Mon, 13 Sep 2021 11:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 13 Sep 2021 11:56 AM IST
सार

अलीगढ़ में एक बार फिर से मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर पर विवाद बढ़ना शुरू हो गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से मोहम्मद अली जिन्ना की फोटो हटवाने के लिए विरोध जताया और उनकी तस्वीर शौचालय में लगा दी। 

विज्ञापन
Controversy escalated over Jinnah picture in Aligarh Muslim University BJP leader put Jinnah picture in toilet at Aligarh
भाजपा नेता ने शौचालय में लगाई जिन्ना की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को अलीगढ़ दौरे पर आएंगे। पीएम के आने से पहले ही अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में लगी पाकिस्तान के जनक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर पर विवाद बढ़ गया है। रविवार शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से मोहम्मद अली जिन्ना की फोटो हटवाने के लिए विरोध जताया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिन्ना की तस्वीर शौचालय में लगा दी। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि भाजपा विष्णुपुरी मंडल के मीडिया प्रभारी शिवांग तिवारी रविवार को देर रात गांधी पार्क बस स्टैंड स्थित शौचालय में युवकों के साथ पहुंचे और जिन्ना की तस्वीर गंदे स्थान पर लगा दी। शिवांग तिवारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक जिन्ना की तस्वीर यूनियन हॉल से नहीं हटाई जाती, इसी तरह विरोध करते रहेंगे। इस दौरान तरुण शर्मा, कौशल कुमार आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

 

जिन्ना की तस्वीर हटाने के लिए पीएम मोदी को खून से लिखा खत

इससे पहले, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ दफ्तर में लगी मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर हटाने की मांग को लेकर भाजपा के विष्णुपरी मंडल के मीडिया प्रभारी शिवांग तिवारी ने प्रधानमंत्री को खून से खत लिखा था। खत लिखने के बाद उन्होंने उसको बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अधिकारियों को सौंप दिया था। 

उन्होंने कहा था कि अगर जिन्ना की तस्वीर को वहां से जल्द से जल्द नहीं हटवाया गया तो वह खुद वहां जाकर तस्वीर हटा देंगे। यह पूछने पर कि वो एएमयू छात्र संघ के दफ्तर तक कैसे जाएंगे..? तो वह ज्यादा स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। 

शिवांग ने ये खत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित कर लिखा था। इस पत्र में शिवांग के साथ पुष्कर शर्मा, कौशल कुमार और तरुण शर्मा का भी नाम शामिल है। इससे पहले सांसद सतीश गौतम भी इसको लेकर मुहिम छेड़ चुके हैं, लेकिन जिन्ना की तस्वीर आज भी वहां मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed