फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Control room traced 13182 people through contact tracing

13182 लोगों को कांटेक्ट ट्रेसिंग के जरिये कंट्रोल रूम ने किया ट्रेस

Tue, 11 Aug 2020 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Control room traced 13182 people through contact tracing
कोरोना वायरस। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना काल में लोगों को लाख समझाने के बाद भी वह मेल मिलाप से परहेज नहीं कर रहे हैं। इससे वह अपने साथ-साथ अपनों की जान भी खतरे में डाल रहे हैं। जिले में अब तक 2017 मरीज कोविड संक्रमित पाए गए हैं। इनके संपर्कियों की जानकारी जुटाने में लगी कोरोना कंट्रोल रूम की टीम ने इनके 13182 संपर्कियों का पता लगाया है। कंट्रोल रूम से की जा रही कांटेक्ट ट्रेसिंग के आंकड़ों को देख जिला प्रशासन भी हैरान है। कंट्रोल रूम के निर्देश पर इन सभी के सैंपल कराए गए हैं।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से फीडबैक, कर रहे जागरूक
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना कर इसकी जिम्मेदारी कोरोना काल के शुरूआती दौर से वुमन प्रोटेक्शन सेल की प्रभारी स्मृति गौतम को सौंप रखी है। यहां से लगातार मरीजों की निगरानी की जा रही है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। स्मृति गौतम ने बताया कि कोरोना मरीजों से फीडबैक लिया जा रहा है। सर्विलांस टीम कहां काम कर रही है। कंटेनमेंट जोन में सैनेटाइजेशन कितना हुआ है, कितना एरिया बाकी रह गया है, बैरिकेटिंग कहां-कहां हुई है, कंटेनमेंट क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में कोई बाधा तो नहीं आ रही है, अस्पतालों में रोगियों को दवा, नाश्ता, भोजन आदि समय पर मिल रहा है या नहीं, रोगियों का नियमित परीक्षण हो रहा है या नहीं, होम आइसोलेट मरीजों की ऑनलाइन देखरेख सहित किसी रोगी को अस्पताल में भर्ती कराने व उसके लिए एंबुलेंस भेजने का काम इसी कमांड सेंटर से नियंत्रित हो रहा है। स्मृति गौतम के मुताबिक अभी तक 13812 लोगों को ट्रेस किया जा चुका है। इनमें मरीजों के परिवार सहित उनके दोस्त और रिश्तेदार भी शामिल है।
विज्ञापन

55877 लोग कंट्रोल रूम की कॉल पर हुए खुश
कोरोना कंट्रोल रूम से कोविड मरीजों के संपर्क वालों को की ट्रेसिंग करने के साथ ही प्रतिदिन कोरोना टेस्ट में नेगेटिव पाए जाने वाले लोगों को कॉल कर उनकी रिपोर्ट भी बताई जा रही है। अब तक यहां से 55877 लोगों को उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने की खुशखबरी दी जा चुकी है। इसके साथ ही कोविड मरीजों के संपर्क वालों को सामाजिक दूरी बनाए रखने का पाठ पढ़ाया जा रहा है। वर्तमान में यहां 32 कर्मचारी दिन रात ड्यूटी कर रहे हैं। इस काम के लिए पिछले दिनों सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी जिले की तारीफ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed