{"_id":"61a7c63d80930e7f7a664849","slug":"contract-workers-strike-city-office-news-ali2795248200","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः कार्य बहिष्कार कर सीएमओ ऑफिस में संविदा कर्मियों का धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः कार्य बहिष्कार कर सीएमओ ऑफिस में संविदा कर्मियों का धरना शुरू
विज्ञापन
वेतन एवं स्थायीकरण सहित सात सूत्री मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों ने अनिश्चितकाल के लिए कार्य बहिष्कार कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में धरना शुरू कर दिया है। इससे स्वास्थ्य सेवाएं चरमराने लगी है। अधिकारियों के माथे पर पसीने आ गए हैं।
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के सदस्यों ने अनिश्चितकाल के लिए काम बंद कर सीएमओ ऑफिस में धरना पर बैठ गए हैं। जमकर नारेबाजी भी की। काफी संख्या में महिला कर्मी मैदान में हैं। इसकी वजह से जनपद में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराने लगी है। धरना में संविदा पर तैनात डॉक्टर, एएनएम, नर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ शामिल हैं। संविदाकर्मियों के आंदोलन से जनपद की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई है। बृहस्पतिवार से बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के संविदाकर्मी भी शामिल होने वाले हैं। इससे आने वाले समय में स्थिति और विकट होने की आशंका है। संविदा कर्मियों में शासन और प्रशासन के प्रति काफी गुस्सा है। संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. अजीत सिंह एक प्रतिनिधि मंडल के साथ सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय से मिले और अपनी मांगों से अवगत कराया। सीएमओ ने कहा कि वह उनकी मांगों को शासन तक पहुंचा देंगे। उनकी मांगे शासन से संबंधित है। उन्होंने संविदाकर्मियों से काम पर वापस लौटने का आग्रह किया, लेकिन वे तैयार नहीं हुए। जिलाध्यक्ष डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरू हो गया है। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती, अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। जिला संयोजक पुष्पेंद्र शर्मा, डॉ. राकेश सिंह, डॉ. केसी भारद्वाज, डॉ. दिनेश, डॉ. तुषार, डॉ. राम्या, डॉ. हिराज, डॉ. आयशा शेरवानी, शमायला, कविता, राकेश चौहान, सुनीता, रेखा, अनीता आदि उपस्थित थे।
संविदा कर्मियों की प्रमुख मांगे
- विनियमितीकरण, समायोजन व असृजित पदों का विभाग में सृजन
- वेतन पॉलिसी एवं वेतन विसंगति दूर करने
- 7 वें वेतन आयोग का लाभ एवं जॉब सिक्योरिटी
- रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण
- आउटसोर्स नीति को समाप्त कर कर्मियों का समायोजन
- बीमा पॉलिसी के अंतर्गत संविदा कर्मियों को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने
- आशा बहुओं को नियत मानदेय देने