{"_id":"6a2a724d128856848f02b65c","slug":"contract-lineman-dies-due-to-electric-shock-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: फॉल्ट ठीक करने को चढ़ा खंभे पर, अचानक बिजली चालू होते ही करंट से संविदा लाइनमैन की मौत, जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: फॉल्ट ठीक करने को चढ़ा खंभे पर, अचानक बिजली चालू होते ही करंट से संविदा लाइनमैन की मौत, जमकर हंगामा
Thu, 11 Jun 2026 02:03 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:03 PM IST
सार
परिजनों का आरोप है कि कार्य के लिए शटडाउन लिया गया था, लेकिन इसी दौरान बिजलीघर से लाइन चालू कर दी गई। करंट लगने से तेजवीर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए सीएचसी खैर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक संविदा लाइनमैन तेजवीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में कोतवाली खैर क्षेत्र के नायल गांव में 10 जून सुबह बिजली विभाग में संविदा पर तैनात एक लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि शटडाउन लेने के बावजूद बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई, जिससे हादसा हुआ। मुआवजा व नाैकरी की मांग को लेकर परिजनों ने नगर पंचायत कार्यालय के बाहर हंगामा व प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कस्बा खैर निवासी तेजवीर (42) बिजली विभाग में संविदा पर लाइनमैन के रूप में तैनात थे। बुधवार सुबह करीब सात बजे वह खैर क्षेत्र के गांव नायल में फॉल्ट ठीक करने के लिए अपने एक साथी कर्मचारी के साथ खंभे पर चढ़ गए। परिजनों का आरोप है कि कार्य के लिए शटडाउन लिया गया था, लेकिन इसी दौरान बिजलीघर से लाइन चालू कर दी गई। करंट लगने से तेजवीर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए सीएचसी खैर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा परिजन भी आ गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। खैर चेयरमैन संजय शर्मा, पुलिस व बिजली विभाग के अधिकारियों ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, परिवार के सदस्य को नौकरी व मुआवजा की मांग की। अफसरों ने उन्हें हरसभंव मदद कराने का भरोसा दिलाया, तब जाकर परिजन शांत हुए। देर शाम तेजवीर सिंह का अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन
पांच बच्चों के पिता थे तेजवीर
संविदा कर्मी तेजवीर सिंह पांच बच्चों के पिता थे। दो बेटियों की पिछले साल शादी कर चुके थे। दो बेटी व एक बेटा अभी अविवाहित है। हादसे के बाद पत्नी गायत्री समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।