फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   contract for the exhibition of Aligarh

Aligarh Exhibition: नुमाइश की तहबाजारी का ठेका 3 करोड़ से शुरू होगा, पिछली बार से 50 लाख है अधिक

Tue, 02 Dec 2025 05:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 02 Dec 2025 05:57 PM IST
सार

4 दिसंबर को नुमाइश के अन्य महत्वपूर्ण स्थलों और सेवाओं के लिए भी ठेके जारी किए जाएंगे, जिनमें सर्कस स्थल, लाउडस्पीकर व्यवस्था,विज्ञापन सेवाएं, बिजली की सजावट (लाइटिंग), ठेका वाहन स्टैंड, लाल ताल बोटिंग, होर्डिंग स्थल, पक्की दुकानों के मलबे का ठेका आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
contract for the exhibition of Aligarh
अलीगढ़ की नुमाइश - फोटो : अलीगढ़ महोत्सव आधिकारिक वेबसाइट

विस्तार

आगामी 16 जनवरी से शुरू होने वाली ऐतिहासिक अलीगढ़ नुमाइश (प्रदर्शनी) की तैयारियों के बीच, तहबाजारी (स्टॉल, दुकानों का शुल्क) के ठेके की न्यूनतम बोली (सरकारी बोली) को पिछले साल के मुकाबले 50 लाख रुपये बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन


पिछले वर्ष तहबाजारी का ठेका 2.50 करोड़ रुपये में गया था, लेकिन नुमाइश प्रशासन ने राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से इस बार न्यूनतम बोली 3 करोड़ रुपये रखी है। चार दिसंबर को होने वाली ठेके की इस प्रक्रिया में तीन बड़ी फर्मों के शिरकत करने की संभावना है। बोली लगाने के लिए अमरोहा, बुलंदशहर और हिमाचल प्रदेश की फर्मों के प्रतिनिधियों के अलीगढ़ आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


यह ऑफलाइन बोली की आखिरी प्रक्रिया हो सकती है। नुमाइश प्रशासन ने अगले वर्ष से सभी ठेकों की प्रक्रिया को जेम पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन करने की तैयारी शुरू कर दी है। यह कदम प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता और व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहबाजारी की बोली के साथ ही 4 दिसंबर को नुमाइश के अन्य महत्वपूर्ण स्थलों और सेवाओं के लिए भी ठेके जारी किए जाएंगे, जिनमें सर्कस स्थल, लाउडस्पीकर व्यवस्था,विज्ञापन सेवाएं, बिजली की सजावट (लाइटिंग), ठेका वाहन स्टैंड, लाल ताल बोटिंग, होर्डिंग स्थल, पक्की दुकानों के मलबे का ठेका आदि शामिल हैं।

नुमाइश में तहबाजारी सहित अलग-अलग ठेकों की नीलामी चार दिसंबर को होगी। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। - किंशुक श्रीवास्तव, एडीएम सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed