{"_id":"6aab087b0f4f5eb90003eec3","slug":"contest-among-four-candidates-for-the-post-of-ramputa-president-aligarh-news-c-2-gur1004-1068248-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रम्पुटा अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों के बीच मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रम्पुटा अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय। संवाद
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (रम्पुटा) चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए 23 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 19 सितंबर को डीएस कॉलेज में मतदान होगा।
चुनाव अधिकारी डीएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मुकेश भारद्वाज, टीकाराम कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. लकी गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष पद पर प्रो. ओमवीर सिंह एसवी कॉलेज, प्रो. पंकज कुमार एसवी कॉलेज, प्रो. रेनू सिंघल डीएस कॉलेज, डॉ. हरेंद्र सिंह डीएस कॉलेज अलीगढ़ के बीच मुकाबला है।
उपाध्यक्ष (सामान्य) प्रो. पवन कुमार दुबे केएपीजी कॉलेज कासगंज और डॉ. रामकृष्ण पांडेय डीएस कॉलेज आमने-सामने हैं। उपाध्यक्ष (आरक्षित) पद पर डॉ. गुलशन कुमार जनता महाविद्यालय परसौन एटा, डॉ. देव प्रकाश सरस्वती कॉलेज हाथरस, डॉ. राम अवध सिंह यादव जेएलएन कॉलेज एटा के बीच त्रिकोणीय लड़ाई है। उपाध्यक्ष (महिला) पद के लिए प्रो. शालिनी चौधरी टीकाराम कन्या महाविद्यालय और इसी महाविद्यालय की प्रो. सुमन रघुवंशी के बीच मुकाबला है।
विज्ञापन
सचिव पद के लिए डॉ. दिनेश कुमार गुप्त डीएस कॉलेज, प्रो. रणवीर सिंह एसवी कॉलेज, डॉ. राजकुमार भारती डीएस कॉलेज, डॉ. विशाल कुमार यादव डीएस कॉलेज, संयुक्त सचिव पद के लिए डॉ. चितरंजन भारती डीएस कॉलेज, डॉ. योगेश कुमार डीएस कॉलेज, डॉ. रोहित मांगलिक एसवी कॉलेज, संयुक्त सचिव (महिला) प्रो. मंजूलता टीकाराम कन्या महाविद्यालय, डॉ. शशि कुमारी एसआरडीए कॉलेज हाथरस के बीच मुकाबला है।
संयुक्त सचिव (आरक्षित) डॉ. राकेश बाबू सरस्वती कॉलेज हाथरस और डॉ. राम सिंह जेएलएन कॉलेज एटा के बीच सीधा मुकाबला है। कोषाध्यक्ष पद के लिए डॉ. डीके सिंह डीएस कॉलेज और डॉ. सतेंद्र कुमार गौतम एसवी कॉलेज आमने-सामने हैं।
10 कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध
रम्पुटा चुनाव की कार्यकारिणी के 10 पदों के मुकाबले 10 ही वैध नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जो निर्विरोध चुने गए। इनमें डॉ. आशुतोष तिवारी, डॉ. दशरथ कुमार, डॉ. रेखा तोमर, डॉ. दुर्वेश कुमार, डॉ. रीता गुप्ता, डॉ. अभिषेक यादव, डॉ. राजकुमार वर्मा, डॉ. पुष्पेंद्र, डॉ. विनोद कुमार पाल और डॉ. आलोक कुमार शामिल हैं। फुपुक्टा प्रतिनिधि के दो पदों पर डॉ. निखिल मिश्रा और डॉ. करन सिंह निर्विरोध चुने गए।