{"_id":"677f82466d37ca3c9007bb07","slug":"contenders-for-aligarh-congress-district-president-and-city-president-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष के लिए दावेदारों के नाम आए सामने, 11 जनवरी को बुलाया लखनऊ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Congress: जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष के लिए दावेदारों के नाम आए सामने, 11 जनवरी को बुलाया लखनऊ
Thu, 09 Jan 2025 01:31 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 09 Jan 2025 01:31 PM IST
सार
11 जनवरी को सभी दावेदारों के लिए लखनऊ बुलाया है, वहां पर वार्ता के बाद अलीगढ़ कांगेस जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस में अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद के लिए फैसला अब लखनऊ से होगा। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय ने सभी दावेदारों को 11 जनवरी को लखनऊ में बुलाया है। वार्ता के बाद नामों की घोषणा होगी।
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम अलीगढ़ आए थे। उनके समक्ष सभी दावेदारों ने अपना दावा पेश किया। उन्होंने सभी नाम प्रदेश अध्यक्ष को सौंप दिए हैं। शहर अध्यक्ष पद के लिए सात जबकि जिलाध्यक्ष पद के लिए 8 दावेदार हैं।
विज्ञापन
ये हैं दावेदार
पार्टी नेताओं के मुताबिक जिला अध्यक्ष पद के लिए आनंदपाल सिंह, विनोद पांडेय, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, गौरांग देव चौहान, सीता शर्मा, अजय शर्मा और सागर तोमर शामिल हैं। शहर अध्यक्ष पद के लिए पूर्व महानगर अध्यक्ष अनवर अकील, राजीव लीडर, जियाउद्दीन राही, सागर सिंह तोमर, बॉबी वसी, तल्हा अबरार, जितेंद्र कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन