{"_id":"6a00f6bcb0102067530e8acb","slug":"contaminated-water-is-being-supplied-in-manik-chowk-insects-are-emerging-aligarh-news-c-2-gur1004-970636-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मानिक चौक में हो रही दूषित पानी की आपूर्ति, निकल रहे कीड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मानिक चौक में हो रही दूषित पानी की आपूर्ति, निकल रहे कीड़े
विज्ञापन
मानिक चौक में आ रहे गंदे पानी की दिखातीं महिलाएं।
- फोटो : samvad
शहर के पुराने इलाकों में जर्जर पाइपलाइनों से गंदे पानी की आपूर्ति लगातार बनी हुई है। वार्ड नंबर 78 के मानिक चौक क्षेत्र में पिछले छह महीने से लोग दूषित पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। पानी में कीड़े भी आते हैं।
मानिक चौक से जुड़े छतरी वाला कुआं, दही वाली गली, गली कालिया, होली चौक, सराय बारहसैनी और मामू-भांजा इलाके की करीब 20 हजार की आबादी गंदे पानी की सप्लाई से परेशान है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार नगर निगम में शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। लोगों ने बताया कि पानी इतना गंदा आता है कि उसका उपयोग घरेलू कार्यों में भी नहीं किया जा सकता। कई बार पानी में कीड़े तक निकल आते हैं। सुबह और शाम सप्लाई आने पर पहले पांच से छह बाल्टी पानी फेंकना पड़ता है, तब कहीं जाकर थोड़ा साफ पानी मिलता है।
विज्ञापन
पीने के लिए बाहर से पानी खरीदकर लाना पड़ रहा है या पड़ोसियों के यहां लगी सबमर्सिबल से पानी भरना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि इलाके की पुरानी पाइप लाइनें कई जगह से गल चुकी हैं, जिससे नालियों का गंदा पानी पाइप लाइनों में मिलकर घरों तक पहुंच रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ समस्या और गंभीर हो गई है।
गर्मी में पानी की दिक्कत और बढ़ जाती है। महिलाओं और बच्चों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।
-तनुजा वार्ष्णेय
नगर निगम को नियमित पानी का बिल जमा करने के बावजूद साफ पानी नहीं मिल रहा। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
-सुनीता देवी
इलाके में नई पाइप लाइन डाली जा रही है। जल्द ही समस्या का समाधान कर लोगों को गंदे पानी से निजात दिलाई जाएगी।
- गंगे पहलवान, पार्षद वार्ड 78वार्ड में पानी की समस्या का जल्द समाधान हो जाएगा। नई पाइप लाइन डालने का कार्य चल रहा है। कुछ काम बाकी है।
-प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त