{"_id":"6547ee9720ae8ba03b0751d5","slug":"container-rammed-into-tractor-driver-injured-khar-news-c-2-1-gur1003-251413-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रैक्टर में घुसा कंटेनर, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रैक्टर में घुसा कंटेनर, चालक घायल
विज्ञापन
खाद से लदा एक कंटेनर खैर कोतवाली के निकट आलू से लदे ट्रैक्टर में घुस गया। टक्कर के बाद कंटेनर चालक उसी में फंस गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे निकाल कर जिला अस्पताल भिजवाया गया। अकराबाद थाने के गांव प्रेमपुर निवासी राघवेन्द्र पुत्र जयपाल कंटेनर चालक है। रविवार दोपहर वह अलीगढ़ से खाद लादकर गुरुग्राम जा रहा था।
स्टेयरिंग अनियंत्रित होने के कारण कंटेनर खैर कोतवाली के निकट आलू से लदे ट्रैक्टर में घुस गया। जिसे चालक राकेश पुत्र बच्चू सिंह निवासी मजूपुर थाना गोंडा चला रहा था। टक्कर इतनी तेज थी कि कंटेनर व ट्रैक्टर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक कंटेनर में ही फंस गया। सूचना पर इंस्पेक्टर सुबोध कुमार पहुंच गए। कंटेनर में फंसे चालक को निकलवाकर सीएचसी में भर्ती कराया। ट्रैक्टर चालक मामूली चोटिल हुआ है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात अवरुद्ध हो गया। संवाद