फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Container collides with tractor, two people injured

Aligarh: जानवर से बचने को ट्रैक्टर में लगाई ब्रेक, पीछे से आ रहा कंटेनर टकराया, चालक-परिचालक घायल

Fri, 11 Apr 2025 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 11 Apr 2025 01:18 AM IST
सार

सामने से निकल रहे जानवर की ट्रैक्टर से टकराने के बचाने को चालक ने ब्रेक लगाई। ट्रैक्टर के पीछे चल रहा कंटेनर ट्रैक्टर में लदे लोहे के गार्डर से टकरा गया। हादसे में दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Container collides with tractor, two people injured
हादसे में क्षतिग्रस्त कंटेनर - फोटो : संवाद

विस्तार

चेन्नई से परचून का सामान लादकर गुरुग्राम जा रहा कंटेनर अंडला में ट्रैक्टर से टकराने से क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें चालक और परिचालक दोनों घायल हो गए।

विज्ञापन


जनपद मैनपुरी के थाना भौगांव के नगला पाती निवासी कंटेनर चालक पुष्पेंद्र पुत्र बदन सिंह ने बताया कि वे चेन्नई से परचून का सामान लेकर हरियाणा के गुरुग्राम जा रहे थे। अलीगढ़-पलवल हाईवे पर गांव अंडला के पास पहुंचे, तभी लोहे के गार्डर लेकर आगे चल रहे ट्रैक्टर से उनका कंटेनर टकरा गया। इससे उन्हें और हेल्पर विपिन पुत्र अजयवीर निवासी बनपोई थाना मोहमदाबाद जिला फर्रुखाबाद घायल हो गए।
विज्ञापन


चालक व परिचालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर चालक ने बताया कि अचानक आवारा जानवर सामने आने पर उसने ब्रेक लगाए। जिससे पीछे चल रहा कंटेनर टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गया। डिफेंस कॉरिडोर से लेकर गांव अंडला तक आवारा जानवरों का झुंड रहता है। जिससे दुर्घटना हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed