{"_id":"699d7dc7b87ad9b80c064421","slug":"construction-work-of-eta-chungi-flyover-in-aligarh-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: 12 पिलर पर टिकेगा 650 मीटर लंबा एटा चुंगी फ्लाईओवर, सिटी साइड का काम शुरू, 2026 तक पूरा होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: 12 पिलर पर टिकेगा 650 मीटर लंबा एटा चुंगी फ्लाईओवर, सिटी साइड का काम शुरू, 2026 तक पूरा होगा निर्माण
Tue, 24 Feb 2026 04:00 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 24 Feb 2026 04:00 PM IST
सार
सेतु निगम के डीपीएम मोहित कुमार ने बताया कि फाउंडेशन का काम शुरू हो गया है। विभाग की पूरी कोशिश है कि फ्लाईओवर का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा यानी दिसंबर 2026 तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन
एटा चुंगी पर चल रहा फ्लाईओवर का निर्माण
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जाम की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए अलीगढ़ के एटा चुंगी पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के लिए शहर की ओर पिलर बनाने का काम शुरू हो गया है। लगभग 640.61 मीटर लंबे इस फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर सेतु निगम ने अपनी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन
योजना के अनुसार, यह विशाल ढांचा कुल 12 पिलर (स्तंभों) पर खड़ा होगा। सेतु निगम के अधिकारियों के अनुसार, ब्लॉक रोड साइड पर छह पिलर का निर्माण कार्य हो गया है। एक तरफ का ढांचा बन गया है। अब विभाग ने ''सिटी साइड'' (शहर की ओर) पिलर निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शहर की ओर पिलर के फाउंडेशन (नींव) का काम शुरू हो चुका है, जिससे आने वाले दिनों में पुल का स्वरूप और स्पष्ट दिखाई देने लगेगा।
विज्ञापन
इस परियोजना के लिए शासन ने 56.28 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। जुलाई 2025 में शुरू हुए इस कार्य ने अब तक 12 फीसदी भौतिक प्रगति हासिल कर ली है। सेतु निगम के डीपीएम मोहित कुमार ने बताया कि फाउंडेशन का काम शुरू हो गया है। विभाग की पूरी कोशिश है कि फ्लाईओवर का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा यानी दिसंबर 2026 तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन