फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Construction of transport city started

ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण आरंभ, ओएसडी बोले- समतलीकरण का काम एक सप्ताह में हो जाएगा पूरा

Fri, 30 Oct 2020 01:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Construction of transport city started
भूमि का समतलीकरण करती जेसीबी। - फोटो : amar ujala

गांव ल्योहसरा में बहुप्रतीक्षित ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण कार्य बृहस्पतिवार से विधिवत रूप से आरंभ हो गया। पैमाइश हुई तो समतलीकरण में जुटी प्राधिकरण की जेसीबी दिनभर दहाड़ती रही। इस दौरान ग्राम प्रधान ठा. रहीशपाल सिंह भी मौजूद रहे और इस सफलता के लिए क्षेत्रवासियों के साथ-साथ जिला प्रशासन को भी बधाई दी है।

विज्ञापन


गांव ल्योहसरा में ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण के लिए भूमि के समतलीकरण का काम बृहस्पतिवार से आरंभ हो गया। ओएसडी आलोक गुप्ता के नेतृत्व में प्राधिकरण की जेसीबी दिनभर भूमि समतल करने में जुटी रही। बताते चलें कि प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र में आई 50 हेक्टेयर भूमि के चरणवार समतलीकरण की रणनीति बनाई गई है।
विज्ञापन


पहले चरण में 8 हेक्टेयर भूमि की पैमाइश हो गई है। बृहस्पतिवार से इस भूमि के समतलीकरण का काम आरंभ हो गया। ओएसडी आलोक गुप्ता ने बताया कि चयनित भूमि के समतलीकरण का काम अगले सप्ताह के अंत तक पूर्ण हो जाएगा। ग्राम प्रधान ठा. रहीशपाल सिंह ने कहा है कि इस काम में प्रशासन का पूरा सहयोग किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed