फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   construction of Sarasol bus stand in Aligarh

Aligarh News: सीएम ने किया सारसौल बस स्टैंड निर्माण का शिलान्यास, 30 इलेक्ट्रिक बसों की दी सौगात

Sun, 07 Sep 2025 11:44 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 07 Sep 2025 11:44 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने पीपीपी मॉडल पर निर्मित होने वाले सारसौल- रसूलाबाद बस स्टैंड का शिलान्यास किया है। यह दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन
construction of Sarasol bus stand in Aligarh
सारसौली बस स्टेंड - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ शहर में सारसौल पर एयरपोर्ट की तर्ज पर बनने जा रहे सेटेलाइट बस स्टैंड का निर्माण अब जल्द शुरू होगा। 6 सितंबर को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी ने इसका शिलान्यास किया। सीएम ने अलीगढ़ परिक्षेत्र को 30 नई इलेक्ट्रिक बसों की भी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन


इनका संचालन अलीगढ़ परिक्षेत्र में विभिन्न रूटों पर किया जाएगा। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित होने वाली बसों में उन्होंने 20 प्रतिशत तक किराया कम करने का भी ऐलान किया है।  रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पीपीपी मॉडल पर निर्मित होने वाले सारसौल- रसूलाबाद बस स्टैंड का शिलान्यास किया है। यह दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन


आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा बस स्टेशन
सारसौल सूत मिल चौराहा पर बस स्टेशन पीपीपी मॉडल पर बनेगा। बस स्टेशन एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेगा। यहां हाई क्लास सुविधाएं मिलेंगी। पीपीपी मॉडल पर विकसित इन बस अड्डे को बसपोर्ट के नाम से भी जाना जाएगा। करीब 18,982 वर्गमीटर क्षेत्रफल में 128 करोड़ की लागत से इसका कायाकल्प होगा। पीपीपी मॉडल से बनने वाले इस मल्टी स्टोरी बस स्टैंड की भव्यता देखते ही बनेगी। बस टर्मिनल निर्माण के लिए विकासकर्ता फर्म को 02 वर्ष की अवधि का समय दिया गया है। बस अड्डे में कैफिटेरिया बनाया जाएगा।चालक-परिचालक को आराम करने के लिए वातानुकूलित कमरे भी बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

वाहनों की पार्किंग की सुविधा होंगी। अंडरग्राउड पार्किंग, डिजिटल वर्कशाप, एटीएम, दुकानों सहित यात्रियों के आराम के लिए एसी एवं बिना एसी प्रतीक्षालय बनाएं जाएंगे। यहां रिटेल आउटलेट्स, मल्टीप्लेक्स की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। आरएम ने बताया कि बस स्टेशन के निर्माण की अवधि में बसों का संचालन मसूदाबाद बस स्टैंड से अथवा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत किया जाएगा। ताकि यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

यह सुविधाएं होंगी उपलब्ध

  • मल्टी स्टोरी फ्लोर
  • एटीएम और कैफेटेरिया
  • एसी बिल्डिंग में फ्री वाईफाई
  • दुकान और रेस्तरां
  • ब्यूटी पार्लर व सैलून
  • मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट
  • सुरक्षा के इंतजाम
  • सिक्योरिटी, लगेज जांचने के लिए आधुनिक मशीनें
  • मेटल डिटेक्टर
  • सीसीटीवी कैमरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed