{"_id":"65aa61b0561464f7af04d74a","slug":"construction-of-overpass-bridge-at-quarsi-chauraha-will-begin-soon-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: जल्द शुरू होगा क्वार्सी चौराहे पर ऊपरगामी पुल का निर्माण, माह के अंतिम सप्ताह में हो सकता है काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: जल्द शुरू होगा क्वार्सी चौराहे पर ऊपरगामी पुल का निर्माण, माह के अंतिम सप्ताह में हो सकता है काम शुरू
Fri, 19 Jan 2024 05:19 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 19 Jan 2024 05:19 PM IST
सार
स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अलीगढ़ के क्वार्सी और एटा चुंगी चौराहों के चौड़ीकरण एवं ओवरब्रिज निर्माण कराने की मांग रखी थी। शासन ने पिछले दिनों इनके निर्माण के लिए धनराशि भी जारी कर दी है। क्वार्सी चौराहे पर ओवरब्रिज निर्माण का जिम्मा सेतु निर्माण निगम एवं लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है।
विज्ञापन
क्वार्सी चौराहा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी चौराहा एवं एटा चुंगी चौराहे को अब जल्द जाम से निजात मिलेगी। इन दोनों चौराहों के चौड़ीकरण के साथ यहां ओवरब्रिज बनाए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
अतरौली को जोड़ने वाले क्वार्सी चौराहे पर जाम की समस्या वर्षों पुरानी है। यहां हर रोज लंबे समय तक जाम लगता है। इनमें फंसकर सैकड़ों वाहन चालक मिनटों की दूरी घंटों में पूरी करने पर मजबूर होते हैं। ऐसी ही स्थिति एटा चुंगी चौराहे की भी है। इस समस्या को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दोनों चौराहों के चौड़ीकरण एवं ओवरब्रिज निर्माण कराने की मांग रखी थी। इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने दोनों ओवरब्रिज बनाने के निर्देश स्थानीय अफसरों को दिए थे।
विज्ञापन
शासन ने पिछले दिनों इनके निर्माण के लिए धनराशि भी जारी कर दी है। क्वार्सी चौराहे पर ओवरब्रिज निर्माण का जिम्मा सेतु निर्माण निगम एवं लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है। सेतु निगम के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में ओवरब्रिज के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन