फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Construction of a 16.66 km railway flyover between Daud Khan and Harduaganj has begun

Aligarh News: दाऊद खां-हरदुआगंज के बीच 16.66 किमी रेलवे फ्लाईओवर का निर्माण शुरू

Mon, 29 Jun 2026 02:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Construction of a 16.66 km railway flyover between Daud Khan and Harduaganj has begun
फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू। संवाद
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के न्यू दाऊद खां स्टेशन से हरदुआगंज स्टेशन तक प्रस्तावित 16.66 किमी के रेलवे फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हो गया है। इसका निर्माण डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से मुरादाबाद के जरिये उत्तराखंड-हिमाचल तक को जोड़ने के लिए किया जा रहा है। 1180 करोड़ की अनुमानित लागत वाले इस रेलवे फ्लाईओवर के निर्माण का लक्ष्य 2028 रखा गया है। यह अलीगढ़ जनपद का सबसे लंबा रेलवे फ्लाईओवर होगा।
विज्ञापन

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के खुर्जा-सोननगर मार्ग पर न्यू दाऊद खां स्टेशन बहुत जल्द जंक्शन स्टेशन में तब्दील होगा। इस स्टेशन से सीधे हरदुआगंज स्टेशन को रेल लाइन निकाली जा रही है। यह रेल लाइन हरदुआगंज तक फ्लाईओवर पर ही जाएगी। अब तक पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड साइड से मुरादाबाद के जरिये उत्तराखंड हिमाचल की ओर जाने वाली गुड्स ट्रेनों को अलीगढ़ जंक्शन होकर गुजारा जाता है। इससे यात्री ट्रेनें प्रभावित होती हैं। प्रारंभिक चरण में फ्लाईओवर के पिलर बनाने के लिए बेस बनाने व पिलर स्थापित करना शुरू किया गया है। यह काम गांव अली नगर तक चालू हो गया है।
विज्ञापन

यात्री ट्रेनों को मिलेगा ये लाभ
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग और हरदुआगंज-बरेली-चंदौसी रेलमार्ग गुजरती है। हरदुआगंज-बरेली तक ब्रांच रेल लाइन है। इसी लाइन से हरदुआगंज-बरेली जाने वाली ट्रेनें चलती हैं, जो अलीगढ़ स्टेशन पर नई दिल्ली-हावड़ा मार्ग से जुड़ जाती हैं। जब हरदुआगंज से ट्रेन नई दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर आती है तो लगभग 20-25 मिनट तक नई दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग व्यस्त हो जाता है। कई बार ट्रेनों को स्टेशन के आउटर पर रोकना पड़ता है। फ्लाईओवर के बनने से समस्या दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीस गांवों से होकर गुजरेगा फ्लाईओवर
यह फ्लाईओवर कोल एवं गभाना तहसील के 20 गांवों से होकर गुजरेगा। इसमें कोल के गांव चिरौला, दाऊद खां, पड़ियावली, नगला पानखानी, भदेसी माफी, रहमतपुर गढ़मई, कमालपुर, अली नगर, सिंधौली, बरौला-जाफराबाद, इलियासपुर, महरावल, चुआवली, बरई-सुभानगढ़ी, सिया खास, रठगांव, इमलौठ, छेरत-सुढ़ियाल एवं खेरूपुरा शामिल हैं। गभाना तहसील के गांव जमालपुर सिया और रफीपुर सिया शामिल हैं।

- दाऊद खां हरदुआगंज के बीच रेलवे फ्लाईओवर बनना शुरू हो गया है। इसका लक्ष्य 2028 तक रखा गया है। 1180 करोड़ की लागत के इस फ्लाईओवर के दूरगामी परिणाम अच्छे होंगे। - शशिकांत त्रिपाठी, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, एनसीआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed