{"_id":"69bfceb9dc65896e94060b5c","slug":"constable-arrested-for-calling-physical-harassment-victim-to-hotel-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: होटल में बुलाने व संबंध बनाने की कहने वाला आरोपी सिपाही गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: होटल में बुलाने व संबंध बनाने की कहने वाला आरोपी सिपाही गिरफ्तार, भेजा जेल
Sun, 22 Mar 2026 04:43 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 22 Mar 2026 04:43 PM IST
सार
सिपाही पर आरोप है कि उसने व्हाट्सएप कॉल पर बातचीत में प्रस्ताव रखा कि युवती उसे अपने आपत्तिजनक फोटो भेजे। साथ में अगर वह उसके साथ होटल में चलकर संबंध बनाएगी तो वह उसे ईद पर कपड़े दिलवाएगा।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुष्कर्म पीड़िता युवती को होटल के कमरे में बुलाने व संबंध बनाने का प्रस्ताव रखने के आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया। अलीगढ़ के क्वार्सी थाने की नगला पटवारी चौकी के मुख्य आरक्षी इमरान खान के खिलाफ दो दिन पहले एसएसपी के निर्देश पर एफआईआर दर्ज की गई थी। उसके बाद एसएसपी ने उसे निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता युवती के अनुसार उसने जमालपुर के जीशान के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दी थी, जिसकी जांच में मुख्य आरक्षी इमरान ने उसे फोन कर चौकी पर बुलाया। बाद में इमरान ने व्हाट्सएप कॉल पर बातचीत में प्रस्ताव रखा कि वह उसे अपने आपत्तिजनक फोटो भेजे। साथ में अगर वह उसके साथ होटल में चलकर संबंध बनाएगी तो वह उसे ईद पर कपड़े दिलवाएगा। आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर उसको जेल भेज देगा। साथ में धमकी दी कि अगर संबंध नहीं बनाएगी तो उल्टा उसी पर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज देगा।
विज्ञापन
युवती ने इस मामले में एसएसपी से शिकायत की थी, जिसमें उसे निलंबित कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इंस्पेक्टर क्वार्सी नरेंद्र शर्मा के अनुसार फिरोजाबद के नसीरपुर फतेहपुर करवा के इमरान खान को मथुरा ड्यूटी से वापस आने की खबर पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन