{"_id":"641caa469ed0fc11b006a454","slug":"congressman-said-this-is-a-feeling-of-revenge-aligarh-news-c-2-ali1009-74868-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: राहुल गांधी को सजा, कांग्रेसी बोले ये बदले की भावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: राहुल गांधी को सजा, कांग्रेसी बोले ये बदले की भावना
Fri, 24 Mar 2023 01:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 01:06 AM IST
सार
राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने पर पूर्व विधायक विवेक बंसल, प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित, जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, ब्लॉक अध्यक्ष खैर धनेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष टप्पल क्षेत्रपाल शर्मा आदि दिल्ली पहुंच गए। जहां उन्होंने कांग्रेसजनों संग इस मामले में तीखी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : Twitter
विस्तार
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी को गुजरात के सूरत की अदालत द्वारा दो वर्ष की सजा के फैसले पर कांग्रेसी बेहद उत्तेजित हैं। इसे केंद्र सरकार के बदले की भवना करार दिया है और सजा की खबर मिलते ही तमाम कांग्रेसी अलीगढ़ से दिल्ली रवाना हो गए। इधर, इस मामले में प्रदेश भर के ब्लाक स्तर तक के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को प्रदेशाध्यक्ष ने बुलाई है। उसमें आगामी रणनीति पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को सजा सुनाए जाने की खबर आते ही पूर्व विधायक विवेक बंसल, प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित, जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, गौरव चौधरी, सागर सिंह तोमर, ब्लॉक अध्यक्ष खैर धनेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष टप्पल क्षेत्रपाल शर्मा आदि दिल्ली पहुंच गए। जहां उन्होंने कांग्रेसजनों संग इस मामले में तीखी प्रतिक्रिया दी। अब शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय पर होने वाली बैठक के लिए ब्लाक स्तर तक के पदाधिकारी रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
सदन में बोलने पर लोकसभा अध्यक्ष रोकते हैं। बाहर बोलने से रोकने के लिए केंद्र की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में अदालत ने बिना पक्ष सुने यह सजा घोषित की है। यह सब बदले की भावना के अलावा कुछ और नहीं। इसका जवाब भाजपा को जनता देगी।-संतोष सिंह जिलाध्यक्ष कांग्रेस
विज्ञापन
देश में बेरोजगार, किसान, गरीब, आम आदमी हर कोई परेशान है। आज ये उसी झूठे मुकदमे का परिणाम आया है। ताकि कोई भाजपा के खिलाफ बोल न सके। मगर कांग्रेस चुप रहने वालों में से नहीं है। आने वाले समय में जनता भाजपा को इसका जवाब देगी।-विवेक बसंल, पूर्व विधायक
विपक्ष के खिलाफ केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों पर जो बन पड़ रहा है, वह किया जा रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सजा उसी का परिणाम प्रतीत हो रहा है। झूठे मुकदमे में साक्ष्य पेश किए गए, जिसकी वजह न्याय पालिका ने यह सजा सुनाई है। मगर जनता सब समझ रही है। ऐसा ही यूपी में सपा नेताओं के साथ हो रहा है।-अज्जू इशहाक, पूर्व सपा महानगर अध्यक्ष
जिसने जो किया है, उसको उसके किए की सजा मिजती है। न्याय पालिका ने ऐसा ही फैसला सुनाया है। यह फैसला स्वागत योग्य है। हम इसकी मुक्त कंठ से सराहना करते हैं। चूंकि कांग्रेस के युवराज को सजा हुई है, इसलिए कांग्रेसजन विरोध के स्वर मुखर बर रहे हैं। -विवेक सारस्वत, भाजपा महानगर अध्यक्ष