Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   congress sammelan leagal cell

Aligarh News: आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ेगा कांग्रेस का विधि एवं मानवाधिकार विभाग

Fri, 13 Nov 2026 01:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:42 PM IST
विज्ञापन
congress sammelan leagal cell
बैठक में मौजूद कांग्रेस नेता रूपेश पाठक, गिरवर शर्मा सरिता सिंह आदि अन्य स्रोत स्वयं
कानूनी जागरूकता शिविर लगाकर महिलाओं और कमजोर वर्गों को अधिकारों के प्रति किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन


अलीगढ़। आम नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने और न्याय पाने में मदद करने के उद्देश्य से कांग्रेस का लीगल एवं ह्यूमन राइट्स डिपार्टमेंट सक्रिय भूमिका निभाएगा। महिलाओं, मजदूरों, किसानों और कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए अभियान चलाने के साथ कानूनी जागरूकता शिविर और जनसुनवाई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

बृहस्पतिवार को होटल लास अप में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सरिता सिंह, मंडल अध्यक्ष अमित उपाध्याय 'रिंकू' और प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र चौहान ने विभाग की भावी कार्ययोजना साझा की। जिला अध्यक्ष सरिता सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जरूरतमंद लोगों को कानूनी अधिकारों की जानकारी देना और न्याय पाने में आ रही दिक्कतों को उचित मंच तक पहुंचाना होगा। महिलाओं के उत्पीड़न और मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों में भी विभाग आवाज उठाएगा।
विज्ञापन


मंडल अध्यक्ष अमित उपाध्याय 'रिंकू' ने कहा कि संगठन को मंडल स्तर पर मजबूत करते हुए विभिन्न जनपदों में कानूनी जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। आम लोगों को संविधान, मौलिक अधिकारों और कानूनी सहायता के विकल्पों की जानकारी दी जाएगी। वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र चौहान ने कहा कि विभाग संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए काम करेगा। अधिवक्ताओं, कानूनी विशेषज्ञों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी अभियान से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को सरकारी विधिक सेवा प्राधिकरणों से मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने में भी सहयोग किया जाएगा। साथ ही जनहित से जुड़े मुद्दों को पुलिस और प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा।


प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व युवा जिला अध्यक्ष रूपेश पाठक, हाथरस के पूर्व युवा जिला अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, गिरवर शर्मा, सागर सिंह तोमर, शुभम शर्मा, अनुज उपाध्याय, पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा, रामगोपाल रैना और असद फारुक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed