फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congress Protest: 'National Unemployment day' being observed on PM Modi's birthday

बेरोजगारी को लेकर पीएम मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, 125 लोग गिरफ्तार

Fri, 18 Sep 2020 02:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 18 Sep 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Congress Protest: 'National Unemployment day' being observed on PM Modi's birthday
प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंडित कपिल शर्मा को उठाकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाते हुए कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को जमकर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट कूच करने पर पुलिस-प्रशासन ने तस्वीर महल चौराहे पर कांग्रेसियों को रोक लिया। इस पर नोकझोंक भी हुई। इसके बाद युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सहित 125 से अधिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो महिलाओं समेत 18 कांग्रेसियों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की दोपहर को कांग्रेसियों का एक गुट युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुंवर गौरांग देव चौहान, युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कपिल शर्मा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट की तरफ कूच करने लगा। लेकिन पुलिस ने उन्हें तस्वीर महल चौराहे पर रोक लिया। यहां पर कांग्रेसियों की पुलिस प्रशासन के साथ जमकर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


इस मौके पर गौरांग चौहान ने कहा कि जिला प्रशासन युवा कांग्रेस की कार्यशैली एवं गरीब मजदूर शोषित के हक की लड़ाई लड़ने से डरा हुआ है। इसलिए बेरोजगारों की लड़ाई लड़ने जा रही युवा कांग्रेस की आवाज को दबाया जा रहा है। यहां पर 125 से अधिक कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया गया। यहां से सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया। बाद में अधिकांश कांग्रेसियों को चेतावनी देते हुए रिहा कर दिया गया, जबकि प्रमुख पदाधिकारियों को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह ने बताया कि कांग्रेसियों के खिलाफ शांति भंग की धारा में कार्रवाई की गई है। 18 कांग्रेसियों को जेल भेजा गया है। इनमें 2 महिलाएं भी हैं। सभी को एक-एक लाख रुपये के मुचलके पर पाबंद किया गया है।

हम जनता के हक की लड़ाई लड़ेंगे : ओमवीर यादव
युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव ने कहा कि आज जब शहर में भारतीय जनता पार्टी की अलग-अलग स्थानों पर बैठकें हो सकती हैं तो फिर कांग्रेस पार्टी अपना सम्मेलन क्यों नहीं कर सकती? यह तानाशाही पूर्ण रवैया है, हम जनता के हक की लड़ाई हर हालत में लड़ेंगे।

ये भेजे गए जेल
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, युवा प्रदेश महासचिव कुँवर गौरांग देव चौहान, युवा जिलाध्यक्ष पंडित कपिल शर्मा, प्रदेश सचिव तौकीर खान, प्रदेश महासचिव मुस्तक़ीम चौधरी, अनवर अकील, हनी यादव, आकाश मसीही, अनीता करोतिया, अनीता राजपूत, शेरपाल सविता, लोकेश चौधरी, शमशुल खान, मोहित बंसल, उदित अग्रवाल, असलम पहलवान, फहीम खान।
पहले कोरोना टेस्ट हुआ, उसके बाद जेल भेजे गए

गिरफ्तार किए गए सभी कांग्रेसियों का सबसे पहले पुलिस लाइन में कोरोना का टेस्ट हुआ। इसके बाद जब सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई तो उसके बाद उनको खैर रोड स्थित आईएमटी जेल में भेजा गया।

पुलिस को चकमा देकर कांग्रेसी पहुंचे सम्राट लॉज, धरना-प्रदर्शन के बाद सौंपा ज्ञापन
कांग्रेसियों का एक जत्था पुलिस को चकमा देकर मुख्य आयोजन स्थल सम्राट लॉज पहुंचकर धरना प्रदर्शन करने में कामयाब रहा। 17 सितंबर को बेरोजगारी हटाओ, रोजगार दिलाओ के नारे के साथ कांग्रेसियों का एक सम्मेलन बन्नादेवी स्थित सम्राट लॉज में होना प्रस्तावित था। कांग्रेस के कई बड़े नेताओं को संबोधित करना था।

लेकिन प्रशासन ने कार्यक्रम को रोकने के लिए सम्राट लॉज के मालिक बिजेंद्र सिंह को चेतावनी देते हुए नोटिस थमा दिया था। बृहस्पतिवार सुबह से सम्राट लॉज और तस्वीर महल चौराहे पर पुलिस तैनात कर दी गई थी। दोपहर बाद करीब एक बजे कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विनोद पांडे के नेतृत्व में कांग्रेसियों का एक गुट सम्राट लॉज पहुंच गया और वहां पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी द्वितीय राघवेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। यहां पर कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन क्षेत्राधिकारी को सौंपा।


युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही सरकार: आगा
कांग्रेस नेता इंजीनियर आगा यूनुस के नेतृत्व में मेडिकल रोड और दोदपुर पर भी प्रदर्शन किया गया। आगा यूनुस ने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। बेरोजगारी की दर पिछले 45 साल में सबसे अधिक हो गई है। सरकार अब नौकरी देने से पहले 5 साल तक संविदा पर रखने की बात कह रही है। यह युवाओं में असंतोष भड़काने वाला कदम है। उन्होंने सरकार से अपील की कि वह अपने युवा विरोधी सभी कदम वापस ले।

उत्तरप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ओमवीर यादव और प्रदेश महासचिव कुँवर गौरांग देव घसीटकर ले जा

उत्तरप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ओमवीर यादव और प्रदेश महासचिव कुँवर गौरांग देव घसीटकर ले जा- फोटो : CITY OFFICE

 

प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंडित कपिल शर्मा को खींचकर ले जाती पुलिस।

प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंडित कपिल शर्मा को खींचकर ले जाती पुलिस।- फोटो : CITY OFFICE

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed