फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congress Protest

रिक्शा चलाकर कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Wed, 03 Feb 2021 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Congress Protest
प्रदर्शन करते साथ में कांग्रेसी। - फोटो : CITY OFFICE
पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों पर कांग्रेसियों ने रिक्शा चलाकर विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मैरिस रोड पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इससे पहले कांग्रेसी धरमपुर कोर्टयार्ड पर इकट्ठा हुए। यहां से हाथों में सरकार विरोधी नारे लिखी हुईं तख्तियां लेकर सेंटर प्वाइंट जुलूस की शक्ल में पहुंचे। यहां पर विवेक बंसल ने कहा कि देश की भाजपा सरकार अपने बहुमत के बल पर जनता को कुचलने का काम कर रही है। पेट्रोलियम पदार्थों की आसमान छूती कीमतों से आम नागरिक का जीना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

इससे ट्रांसपोर्ट कारोबारी, औद्योगिक इकाइयां, किसान आदि बुरी तरह प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने आम बजट में ऐसा कोई भी बिंदु नहीं छुआ है जिससे गरीब और मजदूर को कोई राहत मिल सके। इस अवसर पर गुंजन माहौर, शबनम बेगम, इमराना बेगम, ज्ञानप्रकाश सक्सेना, ठा. संतोष सिंह, गोपाल मिश्र, आनंद बघेल, अनिल वर्मा, साबिर अहमद, रवि बघेल, बाबू खान, अनिल सिंह चौहान, डा. धर्मेंद्र लोधी, मोहनलाल पप्पू, शाहिद खान, कुशल वार्ष्णेय, आजम कुरैशी, बिजेंद्र सिंह बघेल, कृष्णप्रताप सिंह, सौरभ पाराशर, जयदेव उपाध्याय, वसीम मलिक, शाहिद शेख़, चांद खान, नितेश कुमार, इरशाद फरीदी, राजेश आर्य, सागर सिंह तोमर, कुं. बासित अली खान, जगदीश बघेल, गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed