फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congress Protest

लखनऊ में पार्टी नेताओं की गिरफ्तारी पर कांग्रेसियों का गुस्सा फूटा

Tue, 30 Jun 2020 08:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
Congress Protest
विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : CITY OFFICE
लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित कई कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार किए जाने पर अलीगढ़ में कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पार्टी के नेताओं की गिरफ्तारी का जमकर विरोध करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सोमवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उनकी गिरफ्तारी का विरोध करने के लिए मंगलवार को जब उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू थाने पहुंचे तो पुलिस ने उनको भी गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी जब स्थानीय कांग्रेसी नेताओं को मिली तो उनमें आक्रोश फैल गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल के नेतृत्व में मैरिस रोड स्थित कैंप कार्यालय पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। विवेक बंसल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार लोकतंत्र का गला घोटने में लगी हुई है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शाहिद खान, आनंद बघेल, सबिया हसन, हिमांशु दिनेश, मोहनलाल पप्पू, राजू पासवान, नवेद खान, डा. धर्मेंद्र लोधी, प्रदीप रावत, अनिल सिंह चौहान, डा. राकेश सारस्वत, बिजेंद्र सिंह बघेल, नईम अहमद, संजू यादव, सुनील कुमार जाटव, पप्पू आजाद, मनोज शर्मा, राजेश कुमार आर्य, मोहम्मद कामरान, लोकेश उपाध्याय, नदीम खान, पिंकू बघेल, गगन बघेल, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर कांग्रेस कमेटी ने मेडिकल रोड स्थित कैंप कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर सरकार की दमनकारी कार्यवाही की निंदा की। गिरफ्तार किए गए प्रदेश अध्यक्ष, सीएलपी लीडर तथा अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की माँग की। महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद ने कहा कि कांग्रेस नेता गरीब किसान मजदूर बेरोजगार युवाओं की आवाज उठा रहे हैं। प्रदेश सरकार कांग्रेस नेताओं को तत्काल रिहा करे अन्यथा कांग्रेसी प्रदेश में उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान इरशाद सलीम, मो. फरहान, शाहनवाज खान, निजाम, रिजवान, अरविंद कश्यप, मनोज जादौन, विनोद यादव, विपिन उपाध्याय, अनवर जमाल, खालिद बलियावी, शानू आदि मौजूद रहे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सागर सिंह तोमर ने कहा है कि वे गिरफ्तारी की घोर निंदा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed