फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congress leader Vivek bansal Arrest

भरतपुर बॉर्डर पर विवेक सहित अन्य नेताओं की गिरफ्तारी पर कांग्रेसी भड़के

Wed, 20 May 2020 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Congress leader Vivek bansal Arrest
गिरफ्तारी से पहले एसएसपी आगरा से बातचीत करते विवेक बंसल। - फोटो : CITY OFFICE
भरतपुर के बॉर्डर पर प्रवासी मजदूरों को लेकर खड़ी हुई बसों को उतर प्रदेश में इजाजत नहीं मिलने और मौके पर पहुंचे कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर अलीगढ़ में कांग्रेसियों में उबाल है। कांग्रेसियों ने इस गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने की घोषणा की है ।
विज्ञापन

जिला महिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व जिला अध्यक्ष तनुजा देश राजन ने कहा है कि यह लोकतंत्र की हत्या है। भाजपा की सरकार नहीं चाहती कि मजदूरों को कुछ राहत मिले। इस घटना के विरोध में महिलाएं भी पीछे नहीं रहेंगी। सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने की रणनीति तैयार की जा रही है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विनोद पांडे ने कहा कि भाजपा की सरकार नहीं चाहती है कि महामारी के इस समय कठिन दौर में कोई सहयोग के लिए आगे आए। वह इस महामारी को भी अपने लिए राजनैतिक अवसर के रूप में देख रही है। कांग्रेस नेता अखिलेश शर्मा ने कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि नेताओं को जल्द से जल्द रिहा किया जाए और प्रवासी मजदूरों को जल्द से जल्द बॉर्डर से रवाना किया जाए। कांग्रेस के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष राजीव लीडर ने भी कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है और जल्द से जल्द रिहा करने की मांग की है।
विज्ञापन

अलीगढ़ युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अविनाश शर्मा ने कहा कि अगर योगी- मोदी सरकार ये सोचती है कि कोरोना महामारी की आड़ में वो विपक्ष इस प्रकार निर्लज्जता से प्रहार करेगी तो सहन नहीं किया जाएगा। भरतपुर बॉर्डर पर विवेक बंसल के साथ गिरफ्तारी देने वाली अलीगढ़ के कांग्रेसियों में पूर्व जिला उपाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह, अलीगढ़ शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष आंनद बघेल, वरिष्ठ युवा नेता रवि गुंजल बघेल, पी.सी.सी सदस्य सागर सिंह तौमर, वरिष्ठ युवा नेता नितेश कुमार, सचिव युवा कांग्रेस पिंकू बघेल, युवा नेता उमेश अग्रवाल, अतुल भारद्वाज आदि मौजूद थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed