फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congress furious over price hike in petroleum, burnt effigy of central government

पेट्रोलियम में मूल्य वृद्धि पर भड़के कांग्रेसी, केंद्र सरकार का पुतला फूंका

Mon, 22 Jun 2020 07:31 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Mon, 22 Jun 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
Congress furious over price hike in petroleum, burnt effigy of central government
केंद्र सरकार का पुतला फूंक देते हुए कांग्रेसी। - फोटो : Rupesh
पेट्रोल और डीजल के दामों में पिछले 15 दिनों से लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेसियों का आक्रोश फूट पड़ा। सोमवार को उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। यह प्रदर्शन मैरिस रोड स्थित धरमपुर कोर्टयार्ड में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल के नेतृत्व में किया गया। 
विज्ञापन



विवेक बंसल ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों में बढ़ोतरी का असर माल भाड़े पर पड़ेगा। जिससे महंगाई में इजाफा होगा। इससे जरूरी वस्तुओं की कीमतें भी बढ़ जाएंगी। पहले से ही महामारी में बंद पड़े उद्योग धंधों की और हालत खराब हो जाएगी। बेरोजगारी और बढ़ जाएगी। देश में हाहाकार मच जाएगा। केंद्र सरकार इसके लिए ध्यान नहीं दे रही है। 
विज्ञापन



उन्होंने मांग की कि तत्काल मूल्यवृद्धि वापस ली जाए और कीमतों को नियंत्रित किया जाए। इस अवसर पर लटूरीमल अग्रवाल, शाहिद खान, प्रदीप रावत, राजू पासवान, बिजेंद्र सिंह बघेल, सागर सिंह तोमर, आनंद बघेल, अतुल भारद्वाज, मोहनलाल पप्पू, नादिर खान, उमेश अग्रवाल, हेमप्रकाश सैनी, तेजवीर सिंह बघेल, राजेश कुमार आर्य, पिंकू बघेल, कामरान खान, वसीम मलिक, राकेश चौहान, प्रेमपाल शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed