फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congress doing the work of demoralizing the soldiers by misrepresentation: Nadda

गलत बयानी कर सैनिकों का मनोबल गिराने का काम कर रही कांग्रेस : नड्डा

Mon, 22 Jun 2020 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Congress doing the work of demoralizing the soldiers by misrepresentation: Nadda
उत्तर प्रदेश की जनसंवाद रैली को संबोधित करते भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : CITY OFFICE
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि गलवां की घटना पर कांग्रेस राजनीति कर रही है। कांग्रेस गलतबयानी करके सैनिकों के मनोबल को कम करने का काम कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को उत्तर प्रदेश की जन संवाद रैली को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। पार्टी नेताओं ने दावा किया है कि वर्जुअल रैली में 30 लाख लोग जुड़े थे। महानगर एवं जिले के हजारों कार्यकर्ता वर्चुअल रैली में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने एलएसी पर बुनियादी ढांचे को मजबूत किया है। सेना को आधुनिक हथियारों व उपकरणों से सुसज्जित किया जा रहा है। हमारी सेना किसी भी चुनौती से निपटने में सक्षम है।
विज्ञापन

संबोधन के पहले जेपी नड्डा ने गलवां घाटी में चीन के साथ लड़ते हुए शहीद सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं को स्वदेशी समान खरीदने का संकल्प भी दिलाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। कोरोना से लड़ाई में भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना की। कहा कि भारत जैसे विशाल देश में कोरोना की स्थिति विश्व में सबसे बेहतर है। यहां डेथ रेट बहुत कम है। प्रधानमंत्री मोदी कॉपरेटिव फेडरेलिज्म के तहत सभी को मिलाकर चल रहे हैं। मोदी के साथ देश की जनता है। मोदी के कहने पर लोगों ने लॉक डाउन का पालन किया। देश की एकजुटता प्रकट करने के लिए लोगों ने कोरोना योद्धाओं के सम्मान में ताली और थाली बजाई। उनके उपर फूलों की वर्षा की। उन्होंने कहा कि वोकल फॉर लोकल के जरिए उत्तर प्रदेश विकास के मार्ग पर आगे बढ़ेगा। उत्तर प्रदेश में अथाह संभावनाएं हैं। इसी क्रम में उन्होंने अलीगढ़ के हार्डवेयर उद्योग का जिक्र किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोविड के मामले में नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर का नेतृत्व किया है। यूएन और वर्ल्ड बैंक ने मोदी के कार्यों की प्रशंसा की है। श्रमिकों की सहायता करने में उत्तर प्रदेश ने आगे बढ़कर कार्य किया है। विपक्ष के लोगों ने लॉक डाउन को फेल करने का प्रयास किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 370, कश्मीर में अनुसूचित जाति एवं जनजाति को नौकरी में आरक्षण आदि का उल्लेख उपलब्धि के रूप में किया। उन्होंने कहा कि सीएए को लागू करने का सपना महात्मा गांधी का था। जवाहर लाल नेहरू भी यहीं चाहते थे। लेकिन कांग्रेस की सरकार यह साहस नहीं कर पाई। रैली के आरंभ में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से जनता से सीधे संवाद के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत से लेकर तमाम पदाधिकारी, विधायक एवं बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता जनसंवाद रैली में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed