फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congress demand to file FIR agains MLA

विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग

Fri, 14 Aug 2020 11:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Congress demand to file FIR agains MLA
गोंडा थाने में स्थानीय विधायक और थाना प्रभारी के बीच हुई मारपीट के प्रकरण में इगलास के विधायक राजकुमार सहयोगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश महासचिव कुंवर गौरांग देव चौहान एवं जिला अध्यक्ष कपिल शर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर सीओ अनिल समानिया को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की गई है कि स्थानीय विधायक राजकुमार सहयोगी कभी पेट्रोल पंप के स्टाफ से मारपीट करते हैं तो कभी थाने में घुसकर पुलिस के साथ ही मारपीट कर डालते हैं। इसके साथ-साथ पूरे क्षेत्र की शांति व्यवस्था को भी भंग करते हैं। महामारी के समय अव्यवस्था पैदा करते हैं । इनके खिलाफ इन सभी मामलों में संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज होने चाहिए। गौरांग देव चौहान ने कहा कि अलीगढ़ में जंगलराज एवं गुंडागर्दी फैलाने का काम भाजपा के इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष कपिल शर्मा ने कहा कि विधायक के जितने भी कारनामे हैं, उनकी जांच होनी चाहिए। सांसद सतीश गौतम द्वारा गोंडा थाने के बाहर 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ इकट्ठा कर जो भाषण बाजी की गई है, जिसमें शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया गया। इन पर महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज होना चाहिए। इस अवसर पर भरत चौहान, असलम पहलवान, आकाश मसीह, इस्लाम अल्वी, देवेश चौधरी, उमेश ठाकुर, लोकेश सिंह, कृष्णा पाराशर, नीरज जाटव, राहुल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed