{"_id":"5f5696ee8ebc3e446a3176f6","slug":"congress-activism-stirring-political-corridors-before-panchayat-elections-city-office-news-ali2432324115","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस की सक्रियता से राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस की सक्रियता से राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों से कांग्रेस में अचानक सक्रियता देखने को मिल रही है। संगठन से आम लोगों को जोड़ने के साथ-साथ प्रदेश में हो रहे घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए भी संगठनात्मक निर्णय लिए जा रहे हैं। पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस की इस सक्रियता से राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी है।
पंचायत चुनाव को देखते हुए पार्टी आलाकमान ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और अलीगढ़ के रहने वाले विवेक बंसल को मेनिफेस्टो कमेटी में जगह दी है। विवेक बंसल उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को परामर्श देंगे। इसके साथ-साथ प्रदेश में कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद के नेतृत्व में ब्राह्मण चेतना परिषद का गठन किया गया है, जिसके स्थानीय पदाधिकारियों के रूप में अश्वनी शर्मा और विनोद पांडे को कमान सौंपी गई है। इस तरह संगठन सभी मोर्चों पर स्वयं को आने वाले समय के लिए तैयार कर रहा है।
राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी में सचिव और राजस्थान के प्रभारी विवेक बंसल कहते हैं कि कांग्रेस आने वाले समय में पूरी ताकत के साथ जनता के बीच जाने की तैयारी कर रही है। प्रदेश में जो भी घटनाक्रम हो रहा है, वह उस पर गंभीरता से नजर रखे हुए हैं। बंसल ने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी होने के नाते जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। पुराने कांग्रेसी और वयोवृद्ध नेता राजेंद्र मेहरा कहते हैं कि पार्टी के सामने इस समय करो या मरो की स्थिति है। पार्टी के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है, जबकि पाने के लिए सब कुछ है। इसलिए जो भी कुछ पार्टी को मिलेगा वह उपलब्धि माना जाएगा।