फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congres honored the families of freedom fighters

अलीगढ़ः स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को कांग्रेसियों ने सम्मानित किया

Sat, 21 Aug 2021 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Congres honored the families of freedom fighters
कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे जय भारत महा जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में प्रवास कर लोगों के साथ संवाद, श्रमदान किया और अभियान चलाया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रभारी और पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कोल विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड लोधा के गांव छाहरी में जय भारत महा संपर्क अभियान कार्यक्रम चलाया। इसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों, आशा स्वास्थ्य कर्मियों, शिक्षा मित्र आदि को स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र उनके घरों पर जाकर राजीव गांधी सम्मान से सम्मानित किया।
विज्ञापन

विवेक बंसल ने मेरा गांव-मेरा देश संवाद के अंतर्गत खेती, किसानी और गांव समाज की चर्चा की। विवेक बंसल ने गांव के वरिष्ठ एवं प्रमुख ग्रामवासियों से मुलाकात की। इसके बाद सहयोगी कांग्रेसजनों के साथ गांव में ही विश्राम किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव व अलीगढ़ सह प्रभारी मुकेश धनगर, जियाउद्दीन राही, रवि बघेल, बिजेंद्र सिंह बघेल, सागर सिंह तोमर, अतुल भारद्वाज, शीलू चंदेल, आमिर मुन्तजिर, पिंकू बघेल आदि मौजूद थे। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रूपेश पाठक, जिला उपाध्यक्ष शुभम सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमानुल्लाह जिला महासचिव मेहंदी मून, प्रवक्ता रियान, जिला उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, जिला सचिव उपेंद्र दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष धनीपुर पुष्पेंद्र, राजीव गांधी पंचायत जिला अध्यक्ष अजय शर्मा ने कोंछोड, हैवतपुर में प्रवास किया और श्रमदान किया। खैर विधानसभा क्षेत्र के गांव सोपा, राजपुर नगला, अमरगढ़ी, सहजपुरा में रामगोपाल रैना ने अपने साथियों वीरी सिंह बंजारा, मिस्टर जोएल और दिलीप शेखर सहित भ्रमण और प्रवास किया। अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व पर्यवेक्षक अखिलेश शर्मा ने अकराबाद ब्लॉक के गांव केलनपुर, धौरी, कुआ गांव, कीरतपुर आदि में जनसंपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed