फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congratulations to Ambani-Adani for the budget: Nafees Ahmed

बजट के लिए अंबानी-अडानी को बधाई : नफीस अहमद

Tue, 02 Feb 2021 01:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Congratulations to Ambani-Adani for the budget: Nafees Ahmed
आजमगढ़ गोपलपुर विधायनसभा विधायक नफीस अहमद। - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुसलिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष व समाजवादी पार्टी के कद्दावर विधायक नफीस अहमद ने बजट पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस बजट के लिए अंबानी-अडानी को ढेर सारी बधाई दी हैं और कहा है कि मोदी जी शायद अपना वह वायदा भूल गए, जिसमें उन्होंने देश न बिकने देने की बात कही थी। आज वे देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद में सब कुछ बिकते हुए देख रहे थे।
विज्ञापन

संगठन के सिलसिले में अलीगढ़ दौरे पर आए विधायक नफीस अहमद ने सोमवार को अमर उजाला से खास बातचीत में यह प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस बजट को देखकर देश का किसान खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है। हाल ये है कि अभी तक पिछला गन्ना फसल का भुगतान नहीं हुआ है। अब वह नया गन्ना नहीं बोने का मन बना रहा है। बात अगर व्यापारी वर्ग की करें तो प्रदेश भर में व्यापारियों को पुलिस के दम पर दबाने का काम किया जा रहा है। अलीगढ़ में ही चार दिन पहले प्रदेश व्यापार सभा की रैली उपाध्यक्ष अतीत अग्रवाल के नेतृत्व में निकल रही थी, जिसे पुलिस ने रुकवा दिया, क्योंकि वह रैली व्यापारियों की आवाज उठाने के लिए निकाली जा रही थी।
विज्ञापन

एएमयू या केंद्रीय विद्यालयों को लेकर बजट के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह बजट विस्तार में सामने आएगा कि सरकार का एएमयू से कितना प्यार है। हां, इतना जरूर है कि सीएए-एनआरसी से जुड़े छोटे-छोटे मुकदमों में निशाना बनाकर लोगों को जिला बदर किया जा रहा है। उन पर दमनात्मक कार्रवाई की जा रही हैं। इसके विपरीत प्रदेश में अपराध का बोलबाला है। महिलाओं के प्रति अपराध थम नहीं रहे हैं। देश में सर्वाधिक अपराध कहीं हो रहा है तो उत्तर प्रदेश में। उन्होंने बताया कि 2022 का लक्ष्य लेकर पार्टी काम कर रही है। उसी संगठन विस्तार के सिलसिले में हाईकमान के निर्देश पर दौरे चल रहे हैं। इस मौके पर उनके साथ शहबाज जफीर, लोहिया वाहिनी पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष मोहन यादव, व्यापार सभा उपाध्यक्ष अतीत अग्रवाल, नईम अख्तर, धर्मेंद्र यादव, सद्दाम पार्षद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed