फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congratulations as soon as moon seen Ramadan started

Aligarh News: चांद दिखने के साथ ही दी गई मुबारकबाद, रमजान शुरू, मस्जिदों में हुई तरावीह की नमाज

Thu, 23 Mar 2023 11:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 23 Mar 2023 11:54 PM IST
सार

मस्जिदों में रमजान का चांद दिखने के साथ ही तरावीह की नमाज शुरू हो गई और शव्वाल (ईदुल फितर) का चांद दिखते तरावीह की नमाज खत्म होगी। उधर, दिन में ऊपरकोट, मेडिकल रोड, दोदपुर, जीवनगढ़, शाहजमाल सहित अन्य बाजार में इफ्तार और सहरी के लिए सिवईं, खजूर सहित अन्य खाद्य पदार्थों की खरीदारी की गई।

विज्ञापन
Congratulations as soon as moon seen Ramadan started
रमजान के चांद को देखते हुए परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रमजान शुरू हो गए हैं। पहला रोजा 24 मार्च को है। बृहस्पतिवार को चांद देखते ही मुबारकबाद का दौर शुरू हो गया। मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो गई। सूरज ढलते ही चांद को देखने के लिए लोग घर की छतों और बॉलकनी पर आ गए। जैसे ही उन्हें आसमान में चांद नजर आया है वहीं, बोल उठे चांद नजर आ गया। इसके बाद लोग एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद देने लगे। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भी सभी धर्मों के लोगों ने मुस्लिमों को रमजान की मुबारकबाद दी। आसमान में चांद नजर आते ही सायरन बजा और गोले भी छोड़े गए। ऊपरकोट स्थित जामा मस्जिद की गुंबद पर बल्ब रोशन कर दिए गए। महानगर के पठान मोहल्ले में पांच दिन की तरावीह की नमाज शुरू हो गई। 
विज्ञापन


मस्जिदों में रमजान का चांद दिखने के साथ ही तरावीह की नमाज शुरू हो गई और शव्वाल (ईदुल फितर) का चांद दिखते तरावीह की नमाज खत्म होगी। उधर, दिन में ऊपरकोट, मेडिकल रोड, दोदपुर, जीवनगढ़, शाहजमाल सहित अन्य बाजार में इफ्तार और सहरी के लिए सिवईं, खजूर सहित अन्य खाद्य पदार्थों की खरीदारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांद नजर आ गया है। शुक्रवार को पहला रोजा होगा। हर बालिग पर रोजा फर्ज है। रोजा केवल जिस्मानी नहीं, बल्कि रुहानी भी होता है। रोजे में जो अल्लाह तआला की तरफ से हुक्म है, उसे अपनाएं और कोशिश यही करें यह अमल पूरी जिंदगी कायम रहे। -मोहम्मद खालिद हमीद, शहर मुफ्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed