फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Condition of X-ray machine in Aligarh District Hospital

अलीगढ़ जिला अस्पताल: चूहों ने कुतरे एक्स-रे मशीन के तार, भटक रहे मरीज, हो रहे परेशान

Sat, 27 Dec 2025 02:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 27 Dec 2025 02:17 PM IST
सार

चूहों ने एक्स-रे मशीन के तार कुतर दिए हैं। मलखान सिंह जिला अस्पताल में मरीज भटक रहे हैं। मजबूर मरीजों की हालत सबसे खराब है। उन्हें बाहर प्राइवेट क्लीनिक में एक्स-रे कराना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Condition of X-ray machine in Aligarh District Hospital
मलखान सिंह जिला अस्पताल में बंद पड़ी एक्स-रे मशीन - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ जिला अस्पताल में मशीनों के रखरखाव में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां की एक्स-रे मशीन तीन दिन से खराब है। इसका कारण चौंकाने वाला है, चूहों ने इस मशीन के तार कुतर दिए हैं। इससे एक्स-रे नहीं हो पा रहा और मरीज भटक रहे हैं।

विज्ञापन


शासन की ओर से जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों की सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है, लेकिन स्थानीय स्टाफ की लापरवाही के कारण उन्हें इनका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। मजबूर मरीजों की हालत सबसे खराब है। उन्हें बाहर प्राइवेट क्लीनिक में एक्स-रे कराना पड़ रहा है, जहां एक एक्स-रे पर 200 से 300 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। कई गरीब परिवार इतना पैसा नहीं होने से बिना एक्स-रे कराए दवा लेकर घर लौट रहे हैं। हाथ-पैर में चोट लगने या सूजन होने पर भी डॉक्टर बिना एक्स-रे देखे इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन


मरीज शिवांश ने बताया कि जिला अस्पताल की एक्स-रे मशीन खराब होने की वजह से बाहर से कराना पड़ रहा है। पुनीत कुमार जैसे कई मरीज परेशान हैं। अस्पताल में ऐसे मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। भाजपा पूर्व प्रदेश मंत्री राजेंद्र चीफ ने अस्पताल प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मशीनें ठीक कराई जाएं। चूहों से बचाव के इंतजाम किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चूहों ने एक्स-रे मशीन के तार काट दिए हैं। इस कारण से मशीन नहीं चल पा रही है। तकनीशियन को बुलाया गया है। शनिवार तक मशीन ठीक हो जाएगी।-डॉ. जगवीर सिंह वर्मा, सीएमएस जिला अस्पताल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed