फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   condition of night shelters in government hospitals in Aligarh

Aligarh: ठिठुरते तीमारदार, कहीं रैन बसेरा बंद तो कहीं कब्जा जमाए गार्ड, जिम्मेदारों की नहीं टूट रही नींद

Sat, 29 Nov 2025 12:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 29 Nov 2025 12:23 PM IST
सार

मरीज को भर्ती कराने के बाद उनके पास न पैसा होता है, न ठहरने की जगह। जिस सुविधा के लिए लाखों रुपये खर्च हुए, वो ताले और गार्डों की नींद की भेंट चढ़ गई। 

विज्ञापन
condition of night shelters in government hospitals in Aligarh
मोहन लाल महिला अस्पताल में जमीन पर कंबल ओढकर सोते तीमादार - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ जिला अस्पताल, दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में मरीजों के तीमारदार रातें आसमान के नीचे काटने को मजबूर हैं। सर्द हवाओं में कांपते ये लोग रैन बसेरों में जगह मांगते हैं, लेकिन वहां या तो ताला लटक रहा होता है या फिर सुरक्षागार्ड कब्जा जमाए हैं। यह किसी एक रात की बात नहीं, रोज की हकीकत है।

विज्ञापन


अमर उजाला की टीम ने रात को तीनों अस्पतालों के रैन बसेरे की पड़ताल की। दीनदयाल अस्पताल के रैन बसेरों पर पिछले कई साल से ताला जड़ा है। जबकि मरीज बरामदे और गैलरी में जमीन पर सोए मिले। जिला अस्पताल के रैन बसेरे में तो ताला भी नहीं, दरवाजा खुला था, लेकिन अंदर दो सुरक्षागार्ड गहरी नींद में थे। बाहर बरामदे में दर्जनों तीमारदार महिलाएं-बच्चे सहित ठंड से सिकुड़कर बैठे थे। 
विज्ञापन

दीनदयाल अस्पताल और मलखान सिंह अस्पताल में बंद रैन बसेरेएक अन्य रैन बसेरा जो एनिवर्सरी ब्लॉक के पास है, उस पर भी ताला लटका मिला। महिला अस्पताल का रैन बसेरा खुला है। यहां कोई गेट या दरवाजा नहीं है। सिर्फ बैठने की व्यवस्था है। ऐसे में यहां रुकना और आसमान के नीचे सोना एक बराबर है। गांव-देहात से आए तीमारदारों ने बताया कि मरीज को भर्ती कराने के बाद उनके पास न पैसा होता है, न ठहरने की जगह। जिस सुविधा के लिए लाखों रुपये खर्च हुए, वो ताले और गार्डों की नींद की भेंट चढ़ गई। ठंड बढ़ रही है, मरीजों के साथ तीमारदारों की जिंदगी दांव पर है, लेकिन जिम्मेदारों की नींद नहीं टूट रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रैन बसेरा को जल्द ही दुरुस्त कराकर व्यवस्था की जाएगी। मरीजों के तीमारदारों के ठहरने के इंतजाम जल्द होंगे।-जगवीर सिंह वर्मा, सीएमएस, जिला अस्पताल

अस्पताल के रैन बसेरा को संचालित कराया जाएगा। जल्द ही उसकी साफ-सफाई कराई व्यवस्थित की जाएगी।-डॉ. एमके माथुर, सीएमएस, दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed