{"_id":"69a9f36abc8cfac84105faac","slug":"compounder-shot-at-ramghat-road-aligarh-news-c-2-gur1004-922768-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रामघाट रोड पर कंपाउंडर को गोली मारी, कई दिन से कर रहे थे पीछा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रामघाट रोड पर कंपाउंडर को गोली मारी, कई दिन से कर रहे थे पीछा
Fri, 06 Mar 2026 02:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
गोली लगने से घायल युवक।
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र में रामघाट रोड पर तालानगरी के पास बृहस्पतिवार देर शाम बाइक सवार युवक सोनू को गोली मार दी गई। गोली उसके पांव में लगी है। परिवार ने किसी रंजिश से इंकार किया है।
क्वार्सी बाईपास इलाके के एक निजी नर्सिंग होम में बतौर कंपाउंडर कार्यरत सोनू रोजाना की तरह बाइक से अपने गांव शाहपुर हरदुआगंज जा रहा था। तभी तालसपुर से आगे रामघाट रोड पर तालानगरी के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों ने ओवरटेक कर उसकी बाइक रुकवाई। इसके बाद बाइक पर पीछे बैठे युवक ने तमंचे से सोनू को धमकाते हुए गोली मार दी। गोली उसके सीधे पैर में लगी।
इसके बाद हमलावर हरदुआगंज की ओर भाग गए। सड़क सहारे गिरे पड़े सोनू पर जब राहगीरों की नजर गई तो वहां भीड़ लग गई। बाद में राहगीरों की मदद से पास के एक वर्कशॉप संचालक के यहां से कार लेकर सोनू को क्वार्सी के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान बातचीत में सोनू ने बस इतना बताया कि वह हमलावरों को नहीं पहचानता।
विज्ञापन
हां, इतना जरूर है कि यह युवक उसे पिछले दो तीन दिन में कई बार दिखाई दिए हैं। अब ऐसा लग रहा है कि वह उसका पीछा कर रहे थे। इंस्पेक्टर क्वार्सी नरेंद्र शर्मा के अनुसार युवक के गोली लगी है, लेकिन घटनास्थल को लेकर युवक ने खुद ही संदेह पैदा किया है। सड़क के जिस साइड गोली मारना बताया गया है, वहां खून नहीं है, जबकि सामने मैदान में खून बिखरा पड़ा है। इससे लग रहा है कि वह कुछ छिपा रहा है। परिवार ने किसी रंजिश से इंकार किया है। तथ्यों व साक्ष्यों की जांच की जा रही है।