{"_id":"608b0ba28ebc3e8d1a155033","slug":"complaints-of-fake-voting-came-in-the-last-two-hours-city-office-news-ali2621512170","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरी दो घंटे में फर्जी मतदान की आईं शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरी दो घंटे में फर्जी मतदान की आईं शिकायतें
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला स्तर पर गठित चुनाव कंट्रोल रूम से दिनभर घटनाओं, अव्यवस्थाओं पर अपडेट लिया जाता रहा। इधर, हर दो घंटे में मतदान का प्रतिशत भी नोट किया गया। सुबह सात बजे से कंट्रोल रूम पर फोन घनघनाने शुरू हुए। इसके प्रभारी उप कृषि निदेशक ने जिलेभर से आने वाली शिकायतों को संबंधित सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेटों तक पहुंचाया। कुछ शिकायतें सही मिलीं तो कुछ फर्जी भी निकलीं।
दोपहर तीन बजे के बाद एकाएक शिकायतों की संख्या बढ़ गई। आखिरी समय में फर्जी मतदान की शिकायतें मिलने लगीं। इन शिकायतों को चेक कराया तो 80 प्रतिशत तक फर्जी निकलीं। इन शिकायतों के पीछे पुलिस-प्रशासन को गुमराह करने का प्लान सामने आया।
दरअसल, आखिरी समय में फर्जी मतदान की प्रबल संभावना रहती है। इसके साथ ही बूथ कैप्चरिंग की घटनाएं भी होती हैं। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन ने गुमराह होने से बचने के लिए पहले ही प्लान तैयार कर लिया था। हर शिकायत को पहले क्त्रसस चेक कराया। इसके बाद फोर्स को भेजा गया।