फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Complain about those who threaten and intimidate in elections: DM

चुनाव में प्रलोभन देने व डराने धमकाने वालों की करें शिकायत : डीएम

Sat, 05 Feb 2022 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Complain about those who threaten and intimidate in elections: DM
जिला मजिस्ट्रेट सेल्वा कुमारी जे. ने मतदाताओं से 10 फरवरी को होने वाले मतदान में निष्पक्ष व भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की है।
विज्ञापन

बरौली विधानसभा व गभाना क्षेत्र में शुक्रवार को निरीक्षण करने पहुंची डीएम ने सबसे पहले बुलंदशहर के बॉर्डर अरनियां का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तैनात पुलिस अधिकारियों को चैक पोस्ट पर पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान का दिन नजदीक आते ही अवैध शराब एवं नकदी के आवागमन की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों पर पैनी निगाह रखने को कहा, ताकि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराया जा सके। डीएम ने गभाना क्षेत्र के गांव अमृतपुर एवं चांदपुर में चौपाल लगाकर ग्रामवासियों से चुनाव को लेकर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि यदि किसी विशेष व्यक्ति, दल, पार्टी या प्रत्याशी स्तर से कोई प्रलोभन या डराने-धमकाने की शिकायत हो तो उससे तत्काल पुलिस व अन्य अधिकारियों को सूचित करें। डीएम ने यहां मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मतदान से ही मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि पूर्ण रूप से भयमुक्त होकर मतदान करें। इस दौरान एसडीएम गभाना भावना विमल आदि समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी कलानिधि नैथानी ने शुक्रवार को पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल धनीपुर मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल, एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार वर्मा समेत सभी आरओ उपस्थित रहे। डीएम ने निरीक्षण के दौरान बैरिकेडिंग , पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल, स्ट्रॉग रूम, विधानसभावार वाहनों की पार्किंग व फोर्स के रुकने आदि की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडी सचिव को निर्देशित किया कि निर्वाचन कार्य में जिन दुकानों एवं चबूतरों व स्थानों को अधिगृहीत किया गया है उन्हें तत्काल खाली करा लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed