फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Company secretary exam

कंपनी सेक्रेटरी की परीक्षा में चमके शहर के होनहार

Sat, 27 Feb 2021 12:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Company secretary exam
अपूर्व - फोटो : CITY OFFICE
कंपनी सेक्रेटरी के परीक्षा परिणाम में शहर के होनहार विद्यार्थी भी चमके हैं। परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों के घरों में सफल होने का जश्न मनाया जा रहा है। सफल छात्रों से जब अमर उजाला ने बातचीत की तो सभी ने अपने गुरुजनों, परिजनों को इसका श्रेय दिया।
विज्ञापन

शाहपाड़ा निवासी वैभव व्यास पुत्र प्रदीप व्यास ने पहली ही बार में तीनों ग्रुपों की परीक्षा पास कर ली है। बता दें कि नौ विषयों के आधार पर तीन ग्रुपों में परीक्षा आयोजित होती है। इन सभी की परीक्षा एक साथ या दो या तीन बार में पास कर सकते हैं। वैभव ने बताया कि गुरुजनों के दिशानिर्देशन में खूब मेहनत की थी। जिसका परिणाम भी अच्छा ही आया है।
विज्ञापन

मां नीतू व्यास व दादी गिरिजा व्यास ने वैभव को मिठाई खिलाकर हर्ष जताया। दुर्गापुरी निवासी अपूर्व माहेश्वरी पुत्र अशोक माहेश्वरी इस बार तीसरे ग्रुप की परीक्षा में सफल हो गए हैं। दो ग्रुपों की परीक्षा उन्होंने विगत साल में ही पास कर ली थी। माता मोहिनी माहेश्वरी ने कहा कि मेरे लिए इससे बढ़कर और खुशी की बात नहीं हो सकती कि मेरा बेटा सीएस बन गया है। वहीं श्याम नगर निवासी गौरव बंसल पुत्र बृजभूषण बंसल ने बचा हुआ दूसरा ग्रुप पास कर लिया है। मां पूनम बंसल ने बताया कि उसकी सफलता पर रिश्तेदारों और परिजनों के फोन आ रहे हैं। घर में खुशी का माहौल है।

वैभव।

वैभव।- फोटो : CITY OFFICE

गौरव।

गौरव।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed