फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Commissioner Angry on Cows Absconding in dead bodies in aligarh chherat

अलीगढ़ के छेरत में गायों की मौत पर कमिश्नर का पारा चढ़ा

Thu, 25 Jul 2019 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Commissioner Angry on Cows Absconding in dead bodies in aligarh chherat
बीमार गाय पर ड्रिप चढ़ाकर उपचार करते पशु चिकित्सक। फोटो रूपेश शर्मा - फोटो : CITY OFFICE
गांव छेरत सुढ़ियाल गोशाला में गायों की मौत प्रकरण से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। गुस्साए कमिश्नर ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को तलब कर कड़ी फटकार लगाई है। स्पष्ट कहा है कि यदि किसी भी गाय को कुछ हुआ तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना की जांच के लिए सीवीओ डॉक्टरों की टीम के साथ गोशाला गए। वहां दो मरणासन्न हालत में पड़ी गायों का उपचार किया। यही नहीं वहां बने एक शेड के पास फेंसिंग कराकर बीमार, छोटी एवं वृद्ध गायों को उसमें रखने का इंतजाम भी करा दिया। गायों की देखरेख के लिए चिकित्सकों का तीन सदस्यीय पैनल भी गठित कर दिया है।
विज्ञापन

अमर उजाला में गांव छेरत सुढ़ियाल में बनी गोशाला में शेड एवं देखरेख के अभाव में गायों की मौत की खबर 24 जुलाई के अंक में प्रकाशित की गई थी। इस खबर से हड़कंप मच गया। कमिश्नर अजय दीप सिंह ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को तलब कर जमकर डांट पिलाई और मौके पर जाकर जांच करने एवं गायों की बेहतरी के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने भी सीवीओ को मौके पर जाकर जांच करने तथा बीमार गोवंश को चिकित्सा देने के आदेश दिए।
विज्ञापन

इसके अनुपालन में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने गोशाला का निरीक्षण किया। जांच में पता चला कि यह गोशाला प्रधान की अध्यक्षता में गठित समिति संचालित करती है। यहां पहले 403 गोवंश थे, लेकिन शरारती तत्वों द्वारा रात में गोशाला का दरवाजा खोल देने से इनकी संख्या घटकर 353 रह गई। सीवीओ ने बताया कि टीम को मौके पर तीन गाय मृत अवस्था में मिली तो दो अंतिम सांसे लेती दिखाई दी। इनका तुरंत उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमार व वृद्ध पशुओं के लिए तैयार किया शेड
अलीगढ़। सीवीओ डॉ.केपी वार्ष्णेय ने बताया कि गोशाला में बने दो शेडों में से एक शेड को फेसिंग कराकर एक अलग शेड का रूप दिया गया है। इसमें बीमार, वृद्ध एवं छोटी गायों को रखा जाएगा। ताकि इन्हें सांडों के प्रकोप से बचाया जा सके।

तीन डॉक्टरों का पैनल करेगा मानीटरिंग
अलीगढ़। सीवीओ ने बताया कि बीमार गायों की देखरेख के लिए तीन डॉक्टरों का पैनल गठित कर दिया गया है। इनमें छेरत, जवां एवं काजिमपुर के पशु चिकित्सक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed