फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   commercial tax department raid on ganesh sales

अलीगढ़ः गणेश सेल्स पर वाणिज्य कर विभाग का छापा

Sat, 25 Sep 2021 12:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
commercial tax department raid on ganesh sales
सेल टैक्स के डिप्टी कमिश्नर पंकज सिंह छापे के दौरान जांच करते । - फोटो : CITY OFFICE
घुड़ियाबाग बांबे का पेच स्थित गणेश सेल्स पर वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों ने छापा मारकर टैक्स चोरी की जांच की। व्यापारी से टैक्स एवं पेनाल्टी के रूप में 3.14 लाख रुपये जमा कराए गए हैं।
विज्ञापन

पिछले साल की तुलना में 93 प्रतिशत कम टैक्स देने पर वाणिज्य कर मुख्यालय को व्यापारी पर संदेह हुआ था। उसके बाद अधिकारियों ने गणेश सेल्स की निगरानी शुरू कर दी थी। पान मसाला में कर चोरी की सूचना पर शुक्रवार को डिप्टी कमिश्नर एसआईबी पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में विभाग की टीम यहां पहुंची। जांच के दौरान एक अघोषित गोदाम पाया गया, जहां बिस्किट थे। व्यापारी के पास तानसेन गुटका एवं बिस्किट की एजेंसी है। पान मसाला एवं जर्दा आदि की बिक्री में कर जमा नहीं किया गया है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने व्यापारी से टैक्स के रूप में 241999 रुपये एवं पेनाल्टी के रूप में 36300 रुपये जमा कराए हैं। इसके अतिरिक्त बिना बिल का एक 107000 रुपये का बिस्किट एवं नूडल्स पाया गया। 18039 रुपये टैक्स एवं 18039 रुपये पेनाल्टी के रूप में जमा कराया गया है। डिप्टी कमिश्नर एसआईबी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि व्यापारी के यहां जांच-पड़ताल जारी है। सोमवार को जांच के लिए व्यापारी को बुलाया गया है। टीम में असिस्टेंट कमिश्नर आदित्येय मिश्रा, संजीव कुमार, सुखराम वर्मा, वाणिज्य कर अधिकारी अनीश अरोड़ा एवं राजीव कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed