फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Color coding system will be applied on Dhanipur airstrip

धनीपुर हवाई पट्टी पर लागू होगा कलर कोडिंग सिस्टम

Thu, 08 Apr 2021 01:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Color coding system will be applied on Dhanipur airstrip
आशीष श्रीवास्तव
विज्ञापन

जल्द ही मिनी एयरपोर्ट में तब्दील होने जा रही धनीपुर हवाई पट्टी पर कलर कोडिंग सिस्टम लागू होगा। भारतीय विमान पत्तनम प्राधिकरण हवाई पट्टी व एयरपोर्ट के लिए जारी कलर कोडिंग मैप में एक किमी के प्रतिबंधित क्षेत्र की इमारतों की ऊंचाई अलग रंग से इंगित करेगा। नवनिर्माण के लिए इसी रंग के आधार पर तय ऊंचाई के आधार पर एनओसी जारी होगी। प्राधिकरण भी एनओसी के आधार पर ही नक्शा पास करेगा।
धनीपुर हवाई पट्टी जल्द ही अपने आधुनिक स्वरूप में मिनी एयरपोर्ट के रूप में सामने आने वाली है। यहां भी अन्य अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों की तर्ज पर कलर कोडिंग सिस्टम लागू होगा। बताते चलें कि भारतीय विमान पत्तनम प्राधिकरण ने हर हवाई पट्टी व एयरपोर्ट के लिए कलर कोडिंग मैप जारी किया है। इस मैप में संबंधित जनपद के संबंधित एयर पोर्ट की चारदीवारी की एक किमी की परिधि में बनी इमारतों को अलग-अलग रंगों से इंगित किया गया है। ताकि नवनिर्माण की एनओसी के लिए आए ऑनलाइन आवेदनों को रंग देखकर ही पहचान कर ली जाए कि आवेदन किस हवाई अड्डे से संबंधित है और वहां इमारतों की ऊंचाई के मानक क्या हैं। इसी के आधार पर एनओसी जारी होगी। इसी एनओसी को देखकर संबंधित विकास प्राधिकरण नक्शा पास करेगा।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में दिल्ली व मुंबई के एयरपोर्टों पर लागू हुआ था सिस्टम
अलीगढ़। कलर कोडिंग सिस्टम देश में सर्वप्रथम दिल्ली व मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर लागू हुआ था। इससे पहले अमेरिका व इंग्लैंड जैसे विकसित देशों में यह व्यवस्था थी। अब यह व्यवस्था देश के अन्य सभी एयरपोर्टों में लागू की जा रही है। इसमें धनीपुर हवाईपट्टी भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम व एडीए के पास आया गजट नोटिफिकेशन
अलीगढ़। भारतीय विमान पत्तनम प्राधिकरण ने धनीपुर हवाई पट्टी के लिए लागू कलर कोडिंग सिस्टम का गजट नोटिफिकेशन नगर निगम व अलीगढ़ विकास प्राधिकरण को भेज दिया है। उन्हें इसके अनुसार नक्शे पास करने की हिदायत दी गई है।

भारतीय विमान पत्तनम प्राधिकरण ने धनीपुर हवाई पट्टी के लिए लागू कलर कोडिंग सिस्टम का गजट नोटिफिकेशन भेजा है। अब हवाई पट्टी की एक किमी परिधि में इसी सिस्टम के तहत जारी एनओसी के आधार पर इमारतों के नक्शे पास होंगे।
प्रेम रंजन सिंह, उपाध्यक्ष अलीगढ़ विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed