{"_id":"5cc9f972bdec2207114be8fa","slug":"cold-storage-association-raises-the-price-of-potato-storage","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन ने आलू भंडारण के दाम बढ़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन ने आलू भंडारण के दाम बढ़ाए
Thu, 02 May 2019 01:24 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Thu, 02 May 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
कोल्ड स्टोर एसोसिएशन की बैठक में मंचासीन पदाधिकारी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरवरी माह में प्रशासन के साथ इस साल आलू भंडारण के रेट न बढ़ाए जाने को लेकर हुए समझौते को दरकिनार करते हुए अलीगढ़ कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन ने बुधवार को बैठक कर नई रेट लिस्ट जारी कर दी है। इसके अनुसार नियत सलाहकारी भाड़ा जूट बोरा 230 रुपये प्रति क्विंटल एवं शुगर फ्री 270 रुपये प्रति क्विंटल वजन के हिसाब से लिया जाएगा। एसोसिएशन अध्यक्ष गिर्राज गोदानी ने नई रेट लिस्ट को आसपास के जिलों के अनुरूप बताया। उन्होंने कहा कि मथुरा, हाथरस, कासगंज, आगरा, बुलंदशहर आदि जनपदों में यही रेट चल रहे हैं।
फरवरी माह में डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कोल्ड स्टोरेज स्वामियों की बैठक बुलाई थी। इस मौके पर उन्होंने आलू किसानों को सुविधा देने के लिए पिछले साल के रेट 207 रुपये प्रति क्विंटल साधारण जूट बोरा तथा 230 से 240 रुपये शुगर फ्री आलू का बोरा किराया यथावत रखने के आदेश दिए थे। कोल्ड स्टोरेज स्वामियों की रेट बढ़ाने की मांग को यह कहकर टाल दिया था कि जब आसपास के जिलों में दाम बढ़ें तब देखेंगे।
रेट लिस्ट के संबंध में बुधवार को अलीगढ़ कोल्ड स्टोरेज ऑनर्स एसोसिएशन की बैठक होटल रूबी में 55 शीतगृह स्वामियो की उपस्थिति में हुई। इस मौके पर बताया गया कि जनपद के औसत भंडारण 95 प्रतिशत के लगभग है जो विगत साल 76 प्रतिशत ही था। तय किया गया कि आलू का भाड़ा उत्तर प्रदेश कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन द्वारा नियत सलाहकारी भाड़ा जूट 230 रुपये प्रति क्विंटल व शुगर फ्री 270 रुपये प्रति क्विंटल वजन से लिया जाएगा इससे न अधिक और न कम।
विज्ञापन
नियमानुसार आलू का भाड़ा भंडारण के समय के वजन पर या निकासी के समय 5 से 8 प्रतिशत सूख जोड़कर तोल मानी जाएगी। वजन का निर्णय स्वेच्छा से कर सकते हैं। शीतगृह द्वारा आलू की बोली या बिक्री नहीं होगी। किसान शीतगृह का हिसाब करके अपना आलू स्वयं निकासी करेंगे। शीतगृह का दायित्व केवल भंडारण है न कि बिक्री। मंडी समिति, जिला उद्यान अधिकारी व जिलाधिकारी व शासन के नियमानुसार आलू क्रेता पर मंडी समिति का लाइसेंस होना अनिवार्य है। क्रेता व्यापारी से लाइसेंस, आधार, पेन कार्ड, बैंक खाते की पास बुक की छाया प्रति व बिना तारीख के ब्लैंक चेक लें।
इस मौके पर महामंत्री अतुल अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, ठाकुर गौरी शंकर सिंह, योगेंद्र पाल सिंह बंटी, डॉ. राघवेंद्र सिंह, ठाकुर जनक पाल सिंह, पंडित मनीराम शर्मा, गिरवर शर्मा, आनंद शर्मा, मोनू, सुधीर चौधरी, रंजीत चौधरी, बल्लभ चौधरी, विनीत केला, संजय गर्ग, शुभम अग्रवाल, कैलाश चंद्र वर्मा, दिनेश वर्मा आदि उपस्थित थे।