फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Co-ordination with Municipal Health Officer

जलभराव को लेकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी का घेराव

Sat, 08 Jul 2017 12:54 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sat, 08 Jul 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
Co-ordination with Municipal Health Officer
जलभराव को लेकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी का घेराव - फोटो : Rupesh
नगला तिकौना में जलभराव को लेकर भड़की महिलाओं ने क्षेत्र के मीनाक्षी पुल के नीचे सेनेटरी इंस्पेक्टर कार्यालय पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी का घेराव कर लिया। इस दौरान महिलाओं ने उन्हें जमकर खरीखोटी सुनाई। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने शाम तक जलभराव की समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। इसके बाद ही महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन



मीनाक्षी पुल के नीचे सेनेटरी सुपरवाइजर कार्यालय पर शुक्रवार को क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की योजना का शुभारंभ होना था। इस कार्यक्रम में महापौर शकुंतला भारती और नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा को भी शामिल होना था। यह बात नगला तिकौना में पिछले कई दिनों से जलभराव की समस्या झेल रहीं महिलाओं को पता लग गई। 
विज्ञापन

वह पुल के नीचे सेनेटरी सुपरवाइजर के कार्यालय पर पहुंच गईं। उस समय वहां पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुलदीप कुमार मौजूद थे। 


महिलाओं ने उनको घेर लिया और समस्या को लेकर जमकर खरी खोटी सुनाई। कुछ देर बाद ही महापौर और नगर आयुक्त का आना प्रस्तावित था। महिलाओं की मांग थी कि वह दोनों को ही समस्या बताएंगी। इस पर डॉ. कुलदीप कुमार ने कहा कि शुक्रवार की शाम तक क्षेत्र में पंप लगाकर समस्या का समाधान करा देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ही महिलाओं का आक्रोश शांत हुआ।

नाली और सड़क निर्माण में गड़बड़ी, ठेकेदार को चेतावनी
महापौर शकुंतला भारती ने चंदनिया में चल रहे सड़क और नाली निर्माण के काम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि निर्माण कार्य में काफी अनियमितताएं हैं। इस कारण सड़क और नाली बनने के बाद शीघ्र ही टूटने लगेंगी। महापौर ने कहा कि इस प्रकार निगम की कमाई को लुटने नहीं दिया जाएगा। निरीक्षण में पाया गया कि सीमेंट के स्थान पर बालू का ही इस्तेमाल किया जा रहा है जो एक ही बारिश में बह जाएगी। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और संबंधित ठेकेदार का भुगतान रुकवाते हुए इसको ब्लैक लिस्ट करने की बात कही। जिससे कि वह भविष्य में नगर निगम का कोई भी निर्माण कार्य नहीं करने पाए। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह (पूर्व पार्षद) व मौजूदा पार्षद पदम सैनी मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed