फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CMS people have been robbed many times before

सीएमएस वालेपहले भी कई बार लुटवा चुके हैं रकम.

Tue, 02 Jun 2020 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
CMS people have been robbed many times before
कैशियर रजत शर्मा से घटना की जानकारी करते एसएसपी मुनिराज। - फोटो : CITY OFFICE
सीएमएस स्टाफ संग लूट की वारदात ने इतिहास के आधार पर एक बार फिर खुद स्टाफ को ही शक के दायरे में ला दिया है। पुलिस हर दृष्टिकोण से प्रकरण की जांच कर रही है। उसमें स्टाफ को भी शक के दायरे में रखा जा रहा है। इसकी कई वजह हैं। एक तो कुख्यात शूटर मुनीर जब द्वारा सीएमएस स्टाफ से लूट की शुरुआत की गई तो शहर में दोनों लूटों में स्टाफ से मुखिबरी की बात सामने आई थी। दूसरा स्टाफ की लापरवाही। सवाल खड़ा हो रहा है कि जब कैशियर एलआईसी बिल्डिंग में रकम लेने गया तो सिक्योरिटी गार्ड व ड्राइवर गाड़ी में ही बैठकर मोबाइल पर बात करने में व्यस्त थे, जबकि उनमें से किसी एक को रजत संग जाना चाहिए था। वह किससे बात कर रहे थे।
विज्ञापन

कुल मिलाकर सीएमएस के इतिहास पर गौर करें तो शहर में इस कंपनी के स्टाफ से अब तक यह चौथी बड़ी वारदात सामने आई है। दो वारदात मुनीर ने की तो तीसरी धनीपुर मंडी के सामने हुई, जिसमें सिक्योरिटी गार्ड की हत्या तक हुई थी। इस वारदात के खुलासे में यह सामने आया था कि लगातार रेकी कर इस घटना को एक नए गैंग ने अंजाम दिया। उस गैंग के अब तक छिट-पुट घटनाएं की थीं। इस वारदात को अंजाम देकर गैंग सुर्खियों में आया था। उसके एक साथी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। एक जख्मी हुआ था। कुछ अब छूट आए हैं। इस तरह पुलिस इन पुराने क्रिमिनलों का रिकार्ड भी खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

-सीएमएस से पुरानी लूट--
2014 में मीनाक्षी पुल पर मुनीर ने साथियों संग वैन से 31 लाख लूटे
2014 में ही रेलवे रोड पर मुनीर ने साथियों संग वैन से 35 लाख लूटे
2017 में धनीपुर मंडी पर नए गैंग ने गार्ड की हत्या कर 35 लाख लूटे
इस साल की प्रमुख लूट
-जनवरी में गांधीपार्क के बौनेर पर पेट्रोल पंप स्वामी से लूट
-जनवरी में ही गांधीपार्क के कमालपुर में पंप स्वामी से लूट
लॉकडाउन ने घटाया जिले में लूट का आंकड़ा--
वर्ष लूट 15 मई तक
2020 24
2019 32
2018 56
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed